फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ये राशि वाले लोग जोखिम लेने से बचें, जानें अपना राशिफल

Sat, 30 Dec 2017 07:19 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं।आज आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी और इससे आपको बड़ी खुशी होगी। असल में यह आपकी निंरतर और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, जो आज कुछ अल्प अवधि के लाभ मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज नौकरी की तलाश पूरी होगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।

म‌िथुन राश‌ि: आज का दिन जोश से भरा रह सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। आपके हित में होगा कि आप किसी भी हालत में असुरक्षा की भावना को अपने संबंध में पनपने ना दें।पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आप आर्थिक मामलों में सोच समझ कर चलने वालों में से एक हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन अवसाद से भरा रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। याद रहे कि आज आप छोटे-मोटे मुद्दों को छोड़ कर अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रॉपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। 

तुला राश‌ि: आज चुनौती का सामना करना पड़ सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज आप अात्मविश्वास से लबरेज रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कईं जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सिर्फ आर्थिक फायदा ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपके बैंक एकाउंट में भी बढ़ोतरी होगी। 

धनु राश‌ि: आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं।आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें। 

मकर राश‌ि : आज विवाद का निपटारा हो जाएगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। यदि आप अपनी किसी संपत्ति को लंबे समय से बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज के दिन की दशा देखनी चाहिए। अगर आपका किसी सम्पत्ति पर विवाद चल रहा है तो आज के दिन सभी विवादों का निपटारा हो जाएगा। यह समय आपके लिए लाभकारी सुनहरा बदलाव बनकर आयेगा फिर भी लेन देन की इस प्रक्रिया के लिए परिश्रम करना आवश्यक है क्योंकि ये पूर्ण होने में समय लेती हैं।

कुंभ राश‌ि: आज कोई नया जोखिम ना उठायें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे।  आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी। वे जो कानूनी पेशे में हैं, उन्हे आज अनेक सही अवसरों की प्राप्ति होगी। खासकर वे, जो कॉर्पोरेट क्षेत्र में है। शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें