ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन
मेष राशि: जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है
2 of 13
मेष राशि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
वृष राशि: विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं
3 of 13
वृष राशि
यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं।
मिथुन राशि: आज अच्छी आमदनी होने के संकेत है
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज धन लाभ के योग बन रहेंगे
5 of 13
कर्क राशि
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज यात्रा कर सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज के दिन काम के लिये यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आपको इसमें कुछ रुकावटें पेश आ सकती हैं। आपको अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिये इन रुकावटों से पार पाना होगा। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज नौकरी बदलने के बारे में मत सोचें
7 of 13
कन्या राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
तुला राशि: आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए।
वृश्चिक राशि: परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं।
धनु राशि: आज काम में सफलता मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
मकर राशि : आज किसी के साजिश का शिकार बन सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों से बात करने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है।
कुंभ राशि: व्यापार में बड़ा आर्डर मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें।
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है, इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे।