फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जानें अपना राशिफल

Mon, 28 Aug 2017 07:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज उतार-चढ़ाव से परेशान न हो

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा। यदि आप किसी भी प्रकार की रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं तो आज का दिन इस प्रकार के आवेदन के लिये श्रेष्ठ है। आज के दिन की गई शुरूआत आपको सही सफलता का मार्ग दिखाएगी। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें।  अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। यह सब कुछ होगा लेकिन तभी जब आप अपने काम में खरे उतरेंगे और दी गई जिम्मेंदारियों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।

म‌िथुन राश‌ि: आज मेहनत का फल मिल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे विभाग का है तो उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज कोई सरप्राइज मिल सकता है

5 of 13
कर्क राशि
क्या आप हैरान हैं कि आपके सपनों का पार्टनर कहां छिप गया है? आज निश्चिंत रहें, आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान या कॉर्पोरेट माहौल में काम कर रहे हैं तो आज आपको कोई विशेष अचम्भा मिल सकता है। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अपना काम गंभीरता के साथ करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके करियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाइये। ये भी देखिए कि इस राह में क्या क्या समस्याएं आ रही है, आप अपनी कड़ी मेहनत से आर्थिक सफलता पा सकते हैं और आपके बढ़िया फैसले आपको सही दिशा में आगे ले जाएंगे। कुछ नकारात्मक सोच आपकी मानसिक शान्ति को बिगाड़ सकती है। 

तुला राश‌ि: आज लोन के लिए आवेदन कर सकते है

8 of 13
तुला राश‌ि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है । आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही। नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है। सितारे आपके पक्ष में हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आय बढ़ाने के लिए मौके मिलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी।  अगर आपका दिमाग भटकता रहा तो हो सकता है, आप अपना समय व ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर दें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी नई योजना पर काम करना शुरू करना चाहिए। इससे आपके कैरियर में वृद्धि ही होगी। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जायेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये। 

धनु राश‌ि: व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि औरों को बहस करते देख कर आप भी शुरू ना हो जाएं। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। सभी विकल्पों पर विचार करके आगे बढ़ें, इससे आपको लाभ ही होगा। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। 

मकर राश‌ि: आज लेन-देन में सावधानी बरतें

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। अच्छा होगा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें। 

कुंभ राश‌ि: आज परिवार में खुशखबरी मिल सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। चिंता ना करें, यह थोड़े समय के लिए है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। आपने पैसे उधार दे रखे हैं और उसकी वसूली करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें