फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 राशि वालों के करियर में आज से शुभ समय की शुरुआत हो सकती है,जानें अपना राशिफल

Sun, 27 Aug 2017 06:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज पूंजी निवेश में ध्यान दें

2 of 13
मेष राश‌ि
आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आपके द्वारा इस क्षेत्र में किया गया प्रयास अन्तत: लाभकारी सिद्ध होगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: धन की प्राप्ति हो सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी।

म‌िथुन राश‌ि: आर्थिक फायदा हो सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज किसी से झगड़ा हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज मिले मौके का फायदा उठाएं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: काम के सिलेसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। काम को कर लेना एक बात है, लेकिन उसे ठीक से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है।

तुला राश‌ि: आज बहस से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। गलत लोगों के साथ कहीं आप भी कोई गलती ना कर बैठें या फिर दूसरे लोग आपको गलत ना समझने लगें इसलिए बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज अवसर ही अवसर मिलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें। हो सकता है कि ये आपके भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करे। आपको अपने मस्तिष्क को प्रत्येक अवसर के लिये खुला रखना चाहिये। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे। 

धनु राश‌ि: अचानक धन आने के संकेत हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। अचानक धन आने के संकेत हैं। यह आपके पहले किये समझदारीपूर्वक किसी निवेश का नतीजा भी हो सकता है, इसलिए आज आए पैसे को भी भविष्य के लिए समझदारी से निवेश करें। आज किसी व्यापारिक संपत्ति में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। रीयल एस्टेट में किसी भी तरह का निवेश कर सकते हैं।

मकर राश‌ि: करियर में शुभ समय की शुरुआत हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है। ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत है।

कुंभ राश‌ि: आज जांच परख कर निवेश करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: निर्णय लेने में अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आज आप देखेंगे कि जितना आप अपने साथी के लिए करते हैं उससे ज्यादा वह वापस आपके लिए करने को तैयार है, इससे आपका संबंध अधिक गहरा होगा।आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें