फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को ऑफिस से अच्छी खबर मिल सकती है, जानें अपना राशिफल

Tue, 24 Oct 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

पढ़ें- शनि राशि परिवर्तन 26 से, 3 राशि से हटेंगी शनि की तिरछी नजर जबकि 3 पर होगी टेढ़ी चाल
विज्ञापन

मेष राश‌ि: धन की हानि होने की आशंका है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं। आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: छोटी मोटी परेशानियों से हार न माने

3 of 13
वृष राश‌ि
अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं।
 

म‌िथुन राश‌ि: प्यार की जिंदगी में यादगार लम्हें आएंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। या, आप दोनों किसी सामने की चीज पर खुश हो सकते हैं। आपके ये लम्हे काफी दिनों तक यादगार बने रहेंगे।हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गये थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप सोच रहे हैं। फिर भी हो सकता है, आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आए।
विज्ञापन

कर्क राशि: कोई हादसा हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: कार्यस्थल से अच्छी खबर मिल सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज अधिकारी आपसे खुश रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें।उच्चाधिकारी आज आपके कैरियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। वैसे आप अब तक तो जान ही गए हैं कि सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं होता।

तुला राश‌ि: संपत्ति खरीदने के संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें और इस अनुकूल समय का इस्तेमाल निकट भविष्य में अपनी सफलता के लिए करें। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज तोहफे मिल सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आप और आपके परिजन हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें आप उनके साथ कहीं बाहर पिकनिक पर या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। उनके सहयोग के लिए आप उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। 

धनु राश‌ि: आज चीजें चोरी होने का डर है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। इस दुर्घटना से बचने के लिए अपनी वस्तुओं की एक सूची बना सकते हैं। 

मकर राश‌ि: नौकरी के संबंध में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। 

कुंभ राश‌ि: बेकार की बहस में न पड़े

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि औरों को बहस करते देख कर आप भी शुरू ना हो जाएं।आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: बहुमूल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय में आप अपने लंबे व तुरंत करने वाले कामों की सूची बना सकते हैं। सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमूल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। अपने दिमाग में इस बात को रख लें कि आप अपने घर एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहेंगे। उन चीजों को आप सुरक्षित रखें जो आपके लिए मूल्यवान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें