फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2017: 34 साल बाद बन रहा है ऐसा संयोग, इस मुहूर्त में सूर्य को दें अर्घ्य

Tue, 24 Oct 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा मंगलवार, 24 अक्टूबर से आरम्भ हो रहा है। चार दिनों का छठ पर्व दिवाली के बाद आता है यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस बार का छठ पर्व कई मायनो में खास है क्योंकि 34 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है। दरअसल इस बार की छठ पूजा के पहले दिन सूर्य का रवियोग बना रहा है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

पढ़ें- छठ पूजा 2017: कैसे हुई छठ पूजा की शुरुआत, मनाने के पीछे है ये 4 मान्यताएं
विज्ञापन

2 of 5
शास्त्रों के अनुसार इस रवियोग में छठ पूजा शुरू होने से सूर्यदेव भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि कुंडली में किसी व्यक्ति की सूर्य की दशा खराब चल रही हो तो सूर्य की पूजा करने से सभी तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले घर की सफाई कर उसे पवित्र किया जाता है। इसके पश्चात छठव्रती स्नान कर पवित्र तरीके से बने शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं।भोजन के रूप में कद्दू-दाल और चावल ग्रहण किया जाता है। यह दाल चने की होती है।

4 of 5
चार दिनों तक चलने वाला ये छठ पर्व 24 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। 25 अक्टूबर को खरना, 26 अक्टूबर को सांझ का अर्ध्य और 27 अक्टूबर को सूर्य को सुबह का अर्ध्य के साथ ये त्योहार संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा के दिन सूर्यादय - 06:41 बजे सुबह
 
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त- 06:05 बजे शाम
पढ़ें- छठ पूजा 2017: पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 6 चीजें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें