फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आज धन लाभ मिलने की संभावना, जानें अपना राशिफल

Tue, 22 Aug 2017 06:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। किसी ऐसे मुद्दे को लेकर आपके बीच विवाद होगा, जो आपसे अधिक आपके पार्टनर के लिए अहमियत रखता है। विवाद को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आप जहां भी हाथ डालेंगे फायदा ही फायदा होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। 
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: योजना बनाकर धन मिलने की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। जिसके चलते आपको अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग बन रहा है। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी

5 of 13
कर्क राशि
कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। अध्यात्म आपको तनाव कम करने में सहायक होगा ध्यान और योग भी तनाव कम करेंगे अगर आप उसे नियमित करें तो आपकी मानसिक शक्ति और अंदर का सतुंलन बना रहेगा। आपकी सोच साफ होगी और रक्त चाप भी कम होगा। अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: वित्तीय मामलों मे भी तरक्की मिलेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है और यदि नहीं तो ये आप के भविष्य के वित्तीय मामलों मे भी तरक्की ला सकती है। आज आप अपने दिमागी जोर से बचे रहेंगे, क्योंकि आपने काफी हद तक अपने व्यावसायिक और वित्तीय लक्ष्य पर काफी नाम कमाया होगा। अपने मकसद को पाने के लिए मेहनत करें। अपने नए प्रोजेक्ट में अपने नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर आप अनुभवी लोगों की मदद लेते हैं तो, वे भी आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। और यह सब अच्छी नींद की वजह से है। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ताजी हवा लेने में और व्यायाम करने में लगाएं, ताकि यह ऊर्जा बराबर बनी रहे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है। 

तुला राश‌ि: अपने काम में सफलता मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आयुर्वेदिक चिकित्सा में अवसर तलाशें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। हो सकता है कि एलोपैथिक चिकित्सा आपके लिये ठीक न हो और आप वैकल्पिक यथा आयुर्वेदिक चिकित्सा में अवसर तलाशें। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।

धनु राश‌ि: कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है।

मकर राश‌ि: आज का दिन बडा शुभ हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। आपकी जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आपके धैर्य और समस्या को समझने की क्षमता के कारण हर काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रयास में सफल होने के लिए आपको बात के हर पहलु पर विचार करना चाहिए और अपने अधीनस्थों  की सलाह भी लेनी चाहिए।

कुंभ राश‌ि: आज आपके जीवन में बदलाव आएंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपनी भावनाओं को काबू में रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें।आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवांछित हस्तक्षेप न करने दें उसे साफ-साफ बता दें कि यह आपका आपसी मामला है, और इसे आप स्वयं ही निबटा लेने मे सक्षम हैं। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें