फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Sat, 21 Oct 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

पढ़ें- शनि राशि परिवर्तन 26 से, 3 राशि से हटेंगी शनि की तिरछी नजर जबकि 3 पर होगी टेढ़ी चाल
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यापार में आर्थिक लाभ के संकेत हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि:आज कोई सरप्राइज मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है। आपका फर्ज है कि आप उनको सही रास्ता दिखाएं। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। 

म‌िथुन राश‌ि: आज धर्म की ओर रुझान रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। इस जिम्मेदारी से बचेंगे तो आगे चलकर आप ही चिंता में पड़ेंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे। परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें। आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। भाग्यवश आप सभी कार्यों को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज अनचाही मुश्किलें आ सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। 

तुला राश‌ि: आज आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत है

8 of 13
तुला राश‌ि
यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: फैसले लेते वक्त सोच विचार करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। 

धनु राश‌ि: वित्तीय निर्णय हानि पहुंचा सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। 

मकर राश‌ि: प्रमोशन मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।

कुंभ राश‌ि: नौकरी की खबर मिल सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिये। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज पैसे खर्चें होने के संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं। आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें