फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सूर्यग्रहण के चलते किन राशियों पर कितना होगा असर, जानें अपना राशिफल

Mon, 21 Aug 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नौकरी की तलाश पूरी होगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें।अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।

म‌िथुन राश‌ि: सफलता को सिर ना चढने दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। 
विज्ञापन

कर्क राशि: बहस करने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपनी भावनाओं को नम्रता और स्पष्टता से व्यक्त करें, अपके प्रियजन आपकी बात जरूर सुनेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें, ना कि अन्य लोगों के अनुसार। आपका साथी आपको भरपूर प्यार भरा साथ देगा, जिससे परिवार में आज खुशियां आएंगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: परेशानियों से हार न मानें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। आप कुछ समय निकाल कर साथी के साथ यादगार पल अवश्य बिताएं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं।प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: व्यवसाय में लंबे लक्ष्य पूरे होंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। पार्टनर और परिवार के लोगों से मिले प्यार में आज आप डूबे रहेंगे। इससे आपको अत्यधिक आन्तरिक खुशी मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।

तुला राश‌ि: उधार पैसे देने से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें इससे आप अपने रिश्तों को मजबूत बना पाएंगे। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है। इस तरह हो सकता है, आपको अपनी आय बढ़ाने का एक बढ़िया रास्ता भी सूझ जाये। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं। अगर आप बीमार पड़ने के कारण अपने काम में पीछे रह गए थे तो आज वो दिन है जब आप ज्यादा समय देकर अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप तनाव मुक्त और ज्यादा ऊर्जावान् होने का लाभ उठा पाएंगे और अपने दोस्तों के साथ भी क्रियाशील रहेंगे।

धनु राश‌ि: मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर ही अपना काम खत्म कर लें। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें।

मकर राश‌ि: आपकी साख बढ़ेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा।आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने इन्श्युरेन्स या फिक्स्ड डिपोडिज में सही इरादे से पैसा लगा रखा है तो वह लम्बे समय में लाभ देगा। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे, जिसकी आप सोच भी नहीं थे। आपकी सफलता से आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आपके काम के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। आज आप बल्डप्रेशर जैसी परेशानी से प्रभावित हो सकते हैं। 

कुंभ राश‌ि : कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों। आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज तनाव से गुजरना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें