फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Wed, 20 Sep 2017 06:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि:आज कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं।आज आप अपने रोमांस जीवन का आनंद लेंगे। जिसके लिए आप लम्बे समय से इंतजार करते रहे हैं, वह आज आपको मिल सकता है। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: अच्छा काम करने से आज उसका फल मिलेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। 

म‌िथुन राश‌ि: आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने लक्ष्य को ले कर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है। लेकिन जरूरी बात ये है कि आप उसका सामना कैसे करते हैं। बहस में पड़ने के बाद आपको एहसास होगा कि बहस में जीतने से ज्यादा अच्छा होगा अपनी अच्छी छवि बनाना। जहां तक आर्थिक पक्ष का सवाल है आज का दिन आपका है। आज कुछ बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप जैसे कई लोगों को दक्षता बढाने वाला कोर्स बहुत मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: कठिन वाणी बोलने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आप सम्मानित किए जा सकते है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे।आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अपने लक्ष्य की दिशा में सही चल रहें हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।

तुला राश‌ि: पार्टनर से मुलाकात संभव

8 of 13
तुला राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी।आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। आप आज अपने सही पार्टनर से मिल तो जाएंगे पर डेटिंग की बात नहीं बन पाएगी। चिन्ता न करें। आगे जल्दी सफलता मिलेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है। आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें।

धनु राश‌ि: कोई नई योजना को टाल दें

10 of 13
धनु राश‌ि
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। 

मकर राश‌ि: आज का दिन सुखद रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है। आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। इन बातों से आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन, अगर आप सावधानी बरतें तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

कुंभ राश‌ि: व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आज आप देखेंगे कि जितना आप अपने साथी के लिए करते हैं उससे ज्यादा वह वापस आपके लिए करने को तैयार है, इससे आपका संबंध अधिक गहरा होगा। आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: नई नौकरी की तलाश करें

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। अपने फोन के पास ही रहें, जिससे आप इस मौके को खो ना बैठें। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। किसी कर्ज वगैरह के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिनों के लिए रुक जाइए। अच्छा समय आये तभी आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें