ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज नया काम शुरू करने के दिन शुभ नहीं
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए।
विज्ञापन
वृष राशि: अपने लक्ष्य पर ध्यान दें
3 of 13
वृष राशि
आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे। जो भी हो, अच्छे मिजाज और सकारात्मक सोच के साथ अपना प्रयास जारी रखें। इस सफलता से प्रेरणा लेकर आप और समझदारी भरा निवेश करें और अपना आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से अपने काम में लगे रहें।
मिथुन राशि: सब पर भरोसा करने की आदत को बदलें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सोंपे। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगायें एवं समझें कि आज सभी अपने–अपने कार्यों में अत्यन्त व्यस्त हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: समस्याएं सामने आएगी
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आर्थिक लाभ के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं। आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अच्छा
7 of 13
कन्या राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। आप बस इसी तरह चलते रहें, सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है।
तुला राशि: जमीन जायजाद मामले में आपका भाग्य जागने वाला है
8 of 13
तुला राशि
जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िये और पूंजी लगाइये। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा।
वृश्चिक राशि: आज लेनदेन में फायदा मिल सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है।
धनु राशि: ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।आज आप मोटापे को लेकर परेशान रहेंगे और हार मानना चाहेंगे। परन्तु अन्त में आपको अपनी सोच बदलनी होगी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोचना होगा। आप इससे सम्बन्धित कुछ भी करें आपको इसका फल शीघ्र मिलेगा।
मकर राशि: छात्रों के लिए दिन बढ़िया गुजरेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। फिर भी इससे परिचय बढ़ाने के लिए कुछ समय बिताएं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं।
कुंभ राशि: कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो।
आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पढ़ाई अच्छे से होगी लेकिन ध्यान केन्द्रित करना होगा। इस समय में अध्ययन से संबंधित काम पूरे होंगे। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।