फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को सरप्राइज के तौर पर धन लाभ मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Sun, 01 Oct 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। इस खबर को अपने ऊपर प्रभाव ना डालने दें, क्योंकि शीघ्र ही आपको नया प्यार मिलने वाला है। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने इन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: झगड़ा होने के संकेत है

3 of 13
वृष राश‌ि
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: नकारात्मक निर्णय लेने से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आलस्य से आज काम बिगड़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। लेकिन, इस रिश्ते से वैसे आप ज्यादा अपेक्षा ना रखें, क्योंकि यह संबंध मानसिक रूप से ज्यादा गंभीर ना होगा। एक बात निश्चत है कि यह लम्बे समय के लिए यादगार दिन होगा। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज जमीन सम्बंधी सौदा अच्छा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बंधी सौदा खरीदने वाले हैं। अत: अपनी आंखे खुली रखें विशेषकर जमीन-जायदाद के अच्छे सौदों के लिए। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: पारिवारिक झगड़े की संभावना बन सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने संबंधों में आपके द्वारा लाए गए बदलाव आज अपना असर दिखाएंगे। आपके संबंध पहले से काफी बेहतर बनेंगे व लम्बे समय तक रहने वाली मधुरता की नींव पड़ेगी। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। 

तुला राश‌ि: आज सरप्राइज मिल सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। याद रखिये कि आज आपको सतर्क व संपर्क में रहना है, क्योंकि बहुत से ग्राहक आज आपके लिये तैयार बैठे हो सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज नए मौके मिल सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।

धनु राश‌ि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। आज आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें। ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं।

मकर राश‌ि: तनाव का सामना करना पड़ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। 

कुंभ राश‌ि : आज कंपनी में भागीदार बन सकते है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें। बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें जिससे नींद भी अच्छी आये आप चितां न करें यह तो बस स्वप्न है। दिन की शुरुआत हंस कर करें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: समय के साथ चलने की कोशिश करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। इस व्यक्ति के साथ ज्यादा जुड़ने की कोशिश बेकार है, क्योंकि इससे फिर अलगाव हो सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। काम को कर लेना एक बात है, लेकिन उसे ठीक से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें