फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों के इनकम में आज इजाफा होगा, जानें अपना राशिफल

Mon, 18 Sep 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है, जबकि वह मान जाएगा। अतः आप मौके का फायदा उठाएं, जिससे आपको भरपूर खुशियां मिलेगी। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: रिश्तों में धोखा मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है।

म‌िथुन राश‌ि: आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके करियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर नई नौकरी की तलाश में लग जाएं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी  संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें और इस अनुकूल समय का इस्तेमाल निकट भविष्य में अपनी सफलता के लिए करें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: कोई नए जिम्मेदारी मिल सकती है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: नौकरी पाने में सफल होंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: भविष्य में निवेश की योजना बनाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। आप अपने स्टॉक ब्रोकर (स्टॉक दलाल) के पास जाएं, उससे स्टॉक में निवेश की सलाह लें। अगर स्टॉक में न निवेश कर मकान या प्रापर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो ये भी बढ़िया विकल्प है। 

तुला राश‌ि: परिवार मेे मतभेद बढ़ सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। लेकिन आप यही विचार करें कि आपने जो कुछ भी किया है वह अच्छा है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज कर्ज लेने दिन श्रेष्ठ है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिये आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। 

धनु राश‌ि: आज आप तनाव में रह सकते है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। 

मकर राश‌ि: आज का दिन निराशा से भरा रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें। अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नये व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि मुझे कैसा पार्टनर चाहिए। आप थोड़ा निराश हो सकते हैं, क्योंकि आपको अभी तक सही पार्टनर नहीं मिल पाया। लेकिन आशा रखें, वह व्यक्ति आपके आस-पास हो सकता है।

कुंभ राश‌ि : काम मे रुकावटे आ सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: निवेश करते समय सावधानी बरतें

13 of 13
मीन राश‌ि
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर  आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके करियर के लिए घातक हो सकता है। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें