फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आज करियर में अच्छे मौके मिलेंगे, जानें अपना राशिफल

Sat, 19 Aug 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यापार के लिए दिन बढ़िया है

2 of 13
मेष राश‌ि
आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: ऋण आवेदन के लिए दिन बढ़िया

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिये आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन किये गए इस प्रकार के प्रयास सफल रहेंगे। आज ही बैंक में संपर्क करते हुए जानें कि आपके लिये कौन से श्रेष्ठ विकल्प हो सकते हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: आज का दिन आपके लिए शुभ होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन

कर्क राशि: झगड़ा करने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धि भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: किसी काम के लिए जिद न करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। इस समय कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए खतरनाक तो होगी ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालेगी। अक्सर आपकी जिद आपको अपनों से दूर कर देती है। अपनों के साथ प्यार और खुले पन से पेश आएं। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

तुला राश‌ि: करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। याद रखें बिना जोखिम उठाए कुछ प्राप्त नहीं होगा। आपके व आपके प्रेमी के बीच नए समीकरण बन सकते हैं। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: प्यार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है, अतः भरपूर आनन्द लें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत हो सकें। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। जहा सबका ठीक-ठीक ब्यौरा रखने से आप सुरक्षित रहेंगे।

धनु राश‌ि: किसी परेशानी ने फंस सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप पायेंगे कि जैसा घर ढूंढ़ रहे थे वो मिल गया या कम से कम इतना तो होगा ही कि घर के लिए जरूरी पैसे का इंतजाम हो गया। 

मकर राश‌ि: व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।

कुंभ राश‌ि: गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
विज्ञापन

मीन राश‌ि:आज आप दूसरों की सहायता करेंगें

13 of 13
मीन राश‌ि
व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और सामाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें