फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अगस्त तक प्रेम के सागर मेंं गोते लगाएंगे इस राशि के प्रेमी, जानिए अपना लव राशिफल

Fri, 18 Aug 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह ग्रह - नक्षत्रों में कई बदलाव होने वाले हैं, जिसका असर व्यक्ति की जिंदगी पर भी पड़ेगा। यही नहीं इन ग्रह‌ नक्षत्रों से उनका प्रेमी जीवन भी काफी हद तक प्रभावित होगा। अधिकतर राशियों के प्रेमियों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। खुलकर ‌ दिल की बात रखेंगे और उनके साथी का भरपूर साथ पाएंगे। जानें आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह। 
विज्ञापन

मेष राश‌ि: सपनों की दुनिया से बाहर निकलने की कोशिश करें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
दिन में सपने देखना सही नहीं है, प्यार जो वास्तव में है उसके नजारे देखें। प्रेमी जीवन को लेकर आप सपनों की एक अलग दुनिया बना तो लेगें, लेकिन जिस दिन वास्तविकता से सामना होगा उस दिन आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए व्यवहारिक और थोडा मजबूत बनिए, आसानी से किसी की भी बातों में ना आ जाएं। सप्ताह का आरंभिक समय मित्रों के साथ घूमने का हो सकता है और इसमें प्रेमी के शामिल ना होने पर बाद में दोनों के मध्य विवाद खड़ा हो सकता है। सप्ताह का मध्य भाग प्रेमी को मनाने में ही बीत सकता है और सप्ताह अंत तक प्रेमी की नाराजगी आखिरकार दूर हो ही जाएगी। तब आप दोनों फ़िर से प्रेम की डोर से खुद को बंधा पाएंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः दोनों के बीच दूरियां आने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभिक भाग घर की जिम्मेदारियों को निभाने में बीत सकता है खासकर माताजी की सेवा में आप व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन बावजूद इन सभी के आप फ़िर भी कुछ समय अपने प्यार के लिए निकाल ही लेगें। इस सप्ताह आपको फ़िर से अपने प्रेम संबंधों में अपने सकारात्मक रवैये को उभारना होगा। सप्ताह के अंतिम भाग को प्रेम संबधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। किन्हीं कारणों से इस समय दोनों के मध्य दूरियां बढ सकती है। आप चाहे तो चुप्पी साधकर दूरियों को बढने से रो सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः प्यार को एक नई दिशा मिलेगी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
जिन लोगों को अपने प्यार का आरंभ करना है उनके लिए सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल हैं। इस समय आप अपने चाहने वालों को प्यार का इजहार कर सकते हैं। जिनके संबंध पहले से चले आ रहे हैं उनमें और अधिक प्रगाढता आएगी। एक-दूसरे से कसमे वादे कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको होश में रहते हुए ही करना चाहिए। बाद में समय बीतने पर एक-दूसरे पर लांछन ना लगाएं। सप्ताह के दूसरे भाग कुछ मनमुटाव उभर सकता है, लेकिन घबराने की बात नही है यह सब छोटी-मोटी बातों पर ही होगा, बाद में सब सामान्य हो जाएगा। सप्ताह का अंतिम भाग प्यार और उत्साह बढ़ाने वाला होगा। आप दोनों का प्यार भरा साथ संबधों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

कर्क राशिः शिकायतों में समय न निकालें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबधों के नजरिये से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है। आपको अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से हासिल करने की आवश्यकता है। एक बार फ़िर आपको जीवन में रोमांस तथा रोमांच भरना होगा अन्यथा प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा। इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फ़ल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए। जितनी ही बातें कम होगी उतना ही प्रेम बचा रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः दोनों के बीच मतभेद हो सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सप्ताह का आरंभिक समय प्रेमी के साथ रोमांस भरा बीत सकता है। आप अत्यधिक रोमांटिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं। आप दोनों में ही समान रुप से उर्जा का संचार प्यार और साथ का आनंद बढ़ाएगा। सप्ताह का मध्य भाग आप दोनों के मध्य मतभेद पैदा करने वाला हो सकता है, लेकिन आप चाहें तो इन मतभेदों को आपसी समझदरी से सुलझा सकते हैं। कोई किसी पर छींटाकशी ना करें इससे आपका प्रेमी जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। सप्ताहांत में किसी बुद्धिमान व्यक्ति के बीच बचाव करने पर स्थिति में सुधार आ सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः किसी धार्मिक स्‍थान पर जाने की योजना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
सप्ताह के आरंभ को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह आपके लिए मुश्किलों भरा रह सकता है और यदि इस समय आपके प्रेमी जीवन में कुछ दिक्कतें आती हैं तब उन्हें दूर करना आपके लिए बहुत कठिन हो सकता है। बेहतर है कि आप प्रतिकूल परिस्थितियों को उभरने से पहले उनका कोई ठोस हल ढूंढ कर रखें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। इस समय आप दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जाने का सोच सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं और वहां की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में प्रेमी को समय कम ही दे पाएंगे।

तुला राश‌िः दिल की बात साथी के सामने रखें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
अपने जीवन की अन्य समस्याओं से निजात पाने या उन्हें कुछ समय तक भूलने के लिए आप रोमांस का सहारा ले सकते हैं। आप काफ़ी रोमांटिक मूड में इस सप्ताह नजर आएंगे। प्रेमी के ऊपर भी पूरा प्यार उडेलने की भरपूर कोशिश आपकी ओर से रहेगी। ऐसा करने से आप काफ़ी राहत का अनुभव भी करेगें। आप कुछ समय के लिए वाकई में जीवन की कुछ परेशानियों को भूल ही जाएंगे। यदि आपकी यह पहली डेट पर जा रहे हैं तब थोडा नर्वस हो सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आप संकोच के बिना अपने दिल की बात प्रेमी के सम्मुख रख सकते हैं और कई बार बिना कुछ कहें भी बहुत सी बाते कह दी जाती हैं। इसलिए मजबूत बने रहें और डर को दिल से निकाल फ़ेंके।

वृश्‍च‌िक राश‌िः पुरानी यादों को ताजा करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आप अपने प्रेमी को पुरानी बाते सुनाकर उनकी याद ताजा कर सकते हैं और आपका प्रेमी इन पुरानी बातों को याद कर थोड़ा रोमांटिक भी हो सकता है। पुराने दिनों को याद कर ने से एक सिहरन सी आपके मन में भी उठ सकती है। आपको यह सब अच्छा भी लगेगा। मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य संबधी कुछ विकार घेरे रह सकते हैं जिनके प्रति आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय किन्हीं कारणों से प्रेमी से बातचीत भी कम ही होने की संभावना बनती है।

धनु राश‌िः भावनाओं को काबू में रखें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आप बहुत ज्यादा भावुक तो हैं ही और कोई आपको भावनात्मक रुप से दिलासा देता रहे तो आपको अच्छा भी लगता है, लेकिन आप भावनाओं से थोडा बाहर निकलें अन्यथा सब लोग पीछे से आपका मजाक उडा सकते हैं। भावनाएं अपने स्थान पर ठीक है लेकिन कोई कहानियां बनाकर आपकी सहानुभूति लेने की कोशिश करे, यह भी तो ठीक नही है। आपका प्रेमी भी आपके साथ ऐसा ही कर सकता है, लेकिन वह केवल मजाक के मूड में ऐसा करेगा। आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाना चाहिए। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए परेशानियां लाने वाला हो सकता है। आप मजबूती से इन परेशानियों का मुकाबला करेगें तब आसानी से पार निकल जाएंगे अन्यथा आप रोते ही जाएंगे। मन को मजबूत रखें।

मकर राश‌िः प्रेमी जीवन में आ सकती है कड़वाहट

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह के आरंभ में आप काफ़ी परेशानी से गुजर सकते हैं इस परेशानी का कारण प्रेमी से मिलन होगा और मिलन के समय आपके द्वारा बरती गई लापरवाही भी हो सकती है। आपको सुरक्षा उपायों का पूरा-पूरा ध्यान रखना होगा यदि परेशानियों से छुटकारा चाहते हैं। इस समय आपके खर्चे भी बढे हुए से हो सकते हैं, आप चाहे तो उन पर नियंत्रण किया जा सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में कुछ बचत करने की सोच सकते हैं ताकि समय कुछ आसानी से निकल सकें। इससे आप प्रेमी से भी कम मुलाकात करेगें। सप्ताहांत में आपकी जुबान में कड़वाहट समा सकती है जिससे आपके प्रेमी जीवन में भी परेशानी उभर सकती है। आप इस समय बुद्धि से कुछ भ्रमित भी रह सकते हैं। जिससे आप सही निर्णय लेने में झिझक सकते हैं।

कुंभ राश‌िः मित्र की मदद से प्रेमी से सुधरेंगे रिश्ते

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको प्रेमी समझाने का प्रयास भी करता है तब आप उसकी कोई भी बात सुनना पसंद नही करेगें। इस समय छोटे-मोटे विवाद भी हो सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य भाग में किसी मित्र की सहायता से आप दोनों के मध्य फ़िर से सुलह की संभावना बनेगी और एक बार आप दोनों खुद परस्पर एक-दूसरे के साथ पाएंगे। सप्ताहांत में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं या किसी एक्जीबिशन को देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यदि आप पानी वाली जगह पर जाते हैं तब आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः पुराने दिनों को याद करके होंगे भावुक

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह के आरंभ में आप परिवार की कुछ जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रह सकते हैं फिर भी अवसर मिलते ही प्रेमी से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास करें और रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश करेंगे।सप्ताह के दूसरे भाग में आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे का साथ पाकर झूम उठेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आप कुछ सीरियस भी हो सकते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करके भावुक हो सकते हैं। ऐसे समय में आपको संभालने के लिए प्रेमी का साथ चाहिए, जो आपको मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें