फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी इन राशि वालों को दे सकती हैं धन लाभ, जानिए अपना राशिफल

Wed, 18 Apr 2018 07:43 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुधवार और अक्षय तृतीया के योग के कारण बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए अपना राशिफल
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। ज़िद्दी बर्ताव न करें इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे- बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ घरेलू दिक़्क़तों का बुरा असर घर की शांति और परिवार की सेहत पर हो सकता है। कोई पौधा लगाएँ। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। लगातार डाँटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक़्त की ज़रूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आज़ादी दें। कोई पौधा लगाएँ। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। 

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। यह दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है; कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें