फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को इन राशि वालों के घर आएगी मां लक्ष्मी, जानें अपना राशिफल

Fri, 15 Sep 2017 06:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः उपहार और धन को होगी प्राप्ति

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। बहरहाल, आज आपको अपने काम से कम, लेकिन सहकर्मियों से मिलने वाले सहयोग से ज्यादा सफलता मिलेगी। इसलिये आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः करियर को लेकर मिल सकती है कोई अच्छी खबर

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए।

म‌िथुन राश‌िः बदलाव का है समय

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशिः खुद को शांत रखने की कोशिश करें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः समझदारी से खुद को निकाले मुश्किल परिस्थितियों से

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः आजीविका में होगा परिवर्तन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज के दिन कुछ रुकावटों का सामना करना होगा। हो सकता है कि आपकी आजीविका में कुछ परिवर्तन हो। आपको ठन्डे दिमाग से इस परिस्थिति का सामना करना है। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे करियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

तुला राश‌िः सामाजिक संबंधों से होगा व्यावसायिक लाभ

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः निश्चित समय में पूरा कर लें काम

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं। इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। 

धनु राश‌िः अनापेक्षित रूप में बढ़ सकता है वेतन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी अथवा वेतनवृध्दि भी मिल सकती है। यदि आज नहीं तो ये आनेवाले समय में कभी भी हो सकता है। आज मिलने वाले अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा, क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें।

मकर राश‌िः मौके का उठाए लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आप शांत रह कर अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बना पाएंगे। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें।

कुंभ राश‌िः पूंजी निवेश के क्षेत्र में लाएं परिवर्तन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः साझेदारी में न करें कोई काम

13 of 13
मीन राश‌ि
आपका साहस और तेज सोच आपको बाकी लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। इसलिए अभी तो इस ख्याल को हर हाल में मन से निकाल दें। इसका यह भी कारण हो सकता है कि जिसके साथ आप साझेदारी करने जा रहे हैं वह व्यवसायिक तौर पर आपके बराबर का नहीं हो और बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें