फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरप्राइज के तौर पर इन राशियों को धन लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Thu, 14 Sep 2017 08:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: जमीन जायदाद बेचने के लिए आज शुभ दिन है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इन्तजार आप कर रहे हैं। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: नई साझेदारी से आज परहेज करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको कोई इनाम, अच्छे अंक या फिर खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। फिर ठीक से अंदाजा लगायें कि क्या ऐसा प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। 

म‌िथुन राश‌ि: नकारात्मक सोच आपकी सेहत खराब कर सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं।अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आप बुध्दिमत्तापूर्वक अपने अवसरों के शोध में जुटे रहें एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवसाय के अवसरों का अवलोकन करें। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप रूपयों के लेन-देन के बड़े निर्णय से बचे रहें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: नए व्यवसाय के लिए दिन अच्छा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आप सही समय पर सही व्यक्ति की सलाह लेंगे तो भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज सरप्राइज मिल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। 

तुला राश‌ि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। अगर आप सोचते हैं कि करियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय करियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज भाग्य आपका साथ देगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा। 

धनु राश‌ि: घर में नया वाहन आ सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। 

मकर राश‌ि: अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। 

कुंभ राश‌ि : अच्छे समय का इंतजार करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपकी उत्पादन क्षमता भी ज्यादा रहेगी। आपकी ये सारी सकारात्मक विशेषताएं अपने रास्ते की सभी बाधाओं को पार करने में मदद करेंगी। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज परेशानियां आएंगी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें