ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आगे बढ़ने के लिए मिलेंगे मौके
2 of 13
मेष राशि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आपको अपने स्वभाव पर संयम रखते हुए सारे काम करने होंगे व अपनी प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। सारे लक्ष्यों को आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। साथ ही ये आपके लिये उन्नति का एक अच्छा मौका भी होगा। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: परेशानियों से घिर सकते है आप
3 of 13
वृष राशि
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे।
मिथुन राशि: आज नई योजना में आगे बढ़ सकते है
4 of 13
मिथुन राशि
आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है
5 of 13
कर्क राशि
फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: नौकरी के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है
6 of 13
सिंह राशि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। आज आपको अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे अगली बार जब आप नौकरी ढूंढने जाएंगे तो आपको आसानी होगी। हालांकि फिलहाल आप अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन भविष्य में अचानक आपको नौकरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी।
तुला राशि: अपने काम की प्रशंसा मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आपके द्वारा भले के लिए दी गई सलाह का आपके बच्चों पर नकारात्मक असर हो सकता है। आज संभव है कि आप कोई ऐसी कंपनी में काम शुरू करें, जहां पर कर्मचारियों के लिये बड़ा अच्छा माहौल है। इस काम के जरिये आप अपनी संपूर्ण क्षमता का उपयोग कर पा रहे हैं। इस तरीके से अपने आप को इस संस्थान के सदस्यों के अनुरूप ढालकर एक अच्छा सदस्य बनना चाहिये।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मुनाफा देने वाला है
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधायें दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है।आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। तो देर क्या काम शुरू करें, घर अच्छा दिखेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी के लिए वास्तु के नियमों को अपनायें। आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता हैं। आपके तारे इशारा कर रहे है कि आज आपके साथ कोई सड़क दुर्घटना हो सकती हैं।
धनु राशि: आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है
10 of 13
धनु राशि
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये।
मकर राशि: खुद पर काबू रखें
11 of 13
मकर राशि
किसी अच्छे पद के लिये आज आपको साक्षात्कार का बुलावा आ सकता है। बहरहाल आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। आपको जल्दी से निर्णय लेना चाहिये, जिसपर आगे चलकर पछतावा ना हो। विद्यार्थियों के लिये पढाई में ध्यान लगा पाना इस समय मुश्किल हो सकता है। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें।
कुंभ राशि : आज कई तरह की परेशानियां आ सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी यही समझदारी आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करने का कारण होगी। सदैव अपने प्रिय से प्यार एवं सहानुभूति से पेश आएं, जिससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है।
करियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था।चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा।