ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: नया काम मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी कार्य क्षमता इस समय ऊंचाई के शिखऱ पर है और इस समय आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ ही होगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: सकारात्मक सोच रखें
3 of 13
वृष राशि
आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है। आप अपने कार्य को बेहतर अंजाम देते रहें और आप इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे।
मिथुन राशि: आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
4 of 13
मिथुन राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे। हर कोई आज आपसे बात करना चाहेगा। चाहे वह परिवार का हो, दोस्त हो या आप का प्रिय व्यक्ति। इस मौके का लाभ उठाएं और आनन्द लें, क्योंकि हर कोई आज यही देखता रहेगा कि आप उससे कितने खुश हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: तनाव लेने से बचें
5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आप अनुभव करेंगे कि महज ऊपरी आर्कषण के कारण ही दो जानें लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकतीं। इसलिए प्रेम भरे सफर को शुरू करने से पहले ही विचार कर लें कि क्या आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति वफादार हैं? अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलायेगी किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आयेगी।
विज्ञापन
सिंह राशि: पारिवारिक झगड़े की संभावना है
6 of 13
सिंह राशि
आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं।इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
कन्या राशि: अपने साथी को समय दें
7 of 13
कन्या राशि
अगर आपका हाल ही में तलाक हुआ है और आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो नया रिश्ता बनाने से पहले दो बार अवश्य सोचें। आज की हालत भले ही आप बिल्कुल पसंद ना कर रहे हों, पर इसके लिए थोड़ा समय और सोचना आपके लिए बेहतर होगा। आपको कुछ और समय बाद दूसरा पार्टनर मिल सकता है। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
तुला राशि: सेहत के प्रति सावधान रहें
8 of 13
तुला राशि
आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े। अन्दर की आवाज को आज आप मानें। सफलता मिलेगी। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। खैर इस स्थिति को संभालिए, रोज ऐसे खर्चे थोड़े ही होंगे। यह कुछ दिनों की चिंता है। जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा।
वृश्चिक राशि: वाहन का सौदा करने से आज बचें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आज बहुत से व्यावसायिक मौके आपके रास्ते में आ रहे हैं। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है।
धनु राशि: प्रमोशन मिलने की संभावना है
10 of 13
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए।
मकर राशि: आज सैर-सपाटे का दिन है
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह एक अच्छा मौका होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकल कर उन क्षणों को याद कर सकेंगे, जबकि आप पहली बार अपने साथी से मिले थे। आज की शाम प्रेम-पूर्वक उत्साह-पूर्वक एक साथ एक दूसरे के लिए बिताएं। आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े।
कुंभ राशि : अच्छे समय का इंतजार करें
12 of 13
कुंभ राशि
काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे. आपको अपने काम को पूरे मजे से करना चाहिए। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। अगर आपको कोई परेशानी आए तो भी अपने मार्ग से ना हटें। अगर आप अपने व्यवसाय को अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें तो आप इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकेंगे। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है।