ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आपका ट्रांसफर हो सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है अथवा आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र अन्यन्त्र जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिये सिद्ध कर दिखाएंगे। ये एक सकारात्मक मोड़ है, इसलिये घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें।
विज्ञापन
वृष राशि: फार्मा में काम करने वाला दिन बढ़िया
3 of 13
वृष राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
मिथुन राशि: लेन-देन फायदे में रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा। शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे। अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा। तले-भुने खाने से दूर रहें और तनाव को कम रखें ताकि आपकी बल्डप्रेशर की परेशानी ना बढ़ जाए। आज आपको असन्तुलित खाने के प्रति सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: खोई हुई वस्तु मिल सकती है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। इस अवसर को चूकें नहीं और घबराएं भी नहीं। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज लेन-देन न करें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव करायें। यदि आप अपने रिश्तों को दिल से मजबूत करने की कोशिश करेंगे तो वैसा ही प्रतिकार अपने साथी से प्राप्त करेंगे। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके कैरियर में उतनी वृद्धी जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं।आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं।
तुला राशि: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें
8 of 13
तुला राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी। आपको हमेशा अपने कैरियर एवं आर्थिक निपुणता पर गर्व महसूस करना चाहिए। आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों पर लम्बे समय तक भरोसा करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ मिलने की खबर
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। याद रहे कि आज आप छोटे-मोटे मुद्दों को छोड़ कर अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धि भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए।
धनु राशि: आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है
10 of 13
धनु राशि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें।
मकर राशि: आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। इस बात का ध्यान रहें की आप जो भी काम करें ध्यान से करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। कोई भी आग का काम या किसी भी नुकीले पदार्थ का काम करते समय ध्यान अवश्य दें।
कुंभ राशि: आज राजनीति में रुचि बढ़ेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज के दिन आप राजनीति में जरूरत से ज्यादा रूचि ले रहे हैं। आज आपको महसूस होगा कि बदलाव का समय आ चुका है। आपकी ओर विश्वास की अपेक्षा से देखा जाएगा। आपकी क्षमताएं ही आपके लिये अवसरों के द्वार खोलेंगी। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इस काम पर खर्च किये जा रहे पैसे की कीमत वसूल हो जायेगी।
आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। हो सकता है, आप अकेले हों और किसी साथी के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो रही हो अथवा आप किसी से मिल रहे हैं और शादी के विषय में सोच रहे हैं। दोनों ही सूरतों में संबंध को अगले स्तर पर ले जाना आपका मुख्य लक्ष्य होगा। यदि आप किसी भी प्रकार की रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं तो आज का दिन इस प्रकार के आवेदन के लिये श्रेष्ठ है। आज के दिन की गई शुरूआत आपको सही सफलता का मार्ग दिखाएगी। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें।