फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है, जाने अपना राशिफल

Tue, 10 Oct 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है

2 of 13
मेष राश‌ि
बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। अपना आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको खुद ही पहल करनी होगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: बदलाव होने से परेशान न हों

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाइये। ये भी देखिए कि इस राह में क्या क्या समस्याएं आ रही है, उन्हें तुरंत दूर करने के उपाय भी कीजिए ताकि आपकी कमाई में और वृद्धि हो सके। 

म‌िथुन राश‌ि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके सह कर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और करियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन

कर्क राशि: कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं। अगर आप काम के बीच में थोड़ा आराम कर लें  और कुछ अलग करने की कोशिश करें तो आपकी उत्पादकता और बढ़ जाएगी। अपनी सोच छोटी ना रखें बल्कि बड़ा सोचें। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अधिकारी आज आपके पक्ष में रहेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों  को अपनी ही तरफ पाएंगे। अब आप अपने काम को ले कर आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: निवेश को लेकर सावधानी बरतें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। फिर ठीक से अंदाजा लगायें कि क्या ऐसा प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इन्तजार आप कर रहे हैं, लेकिन आपको अपने आप को ये तसल्ली देनी चाहिये कि स्थिति में सुधार हुआ है। इस समय का सदुपयोग करते हुए कुछ पैसा बना लेना चाहिये। 

तुला राश‌ि: नई कार खरीदने का योग बन सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। जहां तक आपके करियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज प्रमोशन मिलने का योग है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। 

धनु राश‌ि: आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की संभावना है

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको अपनी पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत है तो अपने टीचर से बात करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी समस्याओं के बारे में आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करनी चाहिए। आज उलझे हुए मुद्दों पर बात करने से आपकी समस्या जरूर हल हो जाएगी। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। 

मकर राश‌ि: कुछ नकारात्मक लोगों से हानि पहुंच सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे। लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। आप में इतनी समझदारी और चीजों को जानने की तत्परता है कि आप आर्थिक मोर्चे पर आ रही समस्याओं से तुरंत निजात पा लेंगे। काम-काज में आ रही किसी मुश्किल स्थिति से निपटने के लिए कुछ कड़े कदम उठाइये। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िये हर मंजिल आसान है। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते।

कुंभ राश‌ि: बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। नए पार्टनर के साथ जितना अधिक हो सके, समय बितायें। किसी यादगार पल को शेयर करना ना भूलें। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आप पायेंगे कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ रहा है और खर्चे के मुकाबले आय अच्छी हो रही है। यह स्थिति एकदम अद्भुत है। इसलिए जितना हो सके खर्चे रोकिए और अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बचत कीजिए। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: धन को लेकर सतर्क रहें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज अपने धन को लेकर थोड़ा सम्भल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें