फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Mon, 09 Oct 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज किसी से धोखा मिल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखिये, आपको लाभ होगा। आपके इस प्रदर्शन से आपके बड़े अधिकारी भी आपके कायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक मामलों में झटका मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। 

म‌िथुन राश‌ि: आज बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: आय में नुकसान होने की संभावना है

5 of 13
कर्क राशि
बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: परिजन से मुलाकात हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह एक अच्छा मौका होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकल कर उन क्षणों को याद कर सकेंगे, जबकि आप पहली बार अपने साथी से मिले थे। आज की शाम प्रेम-पूर्वक उत्साह-पूर्वक एक साथ एक दूसरे के लिए बिताएं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अपनी जिम्मेदारी निभाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। 

तुला राश‌ि: अच्छी आमदनी के होने संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी बहुत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप कोई चैरिटेबल संस्था चलाते हैं या इस तरह का कोई काम सोच रहे हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको कोई दान मिलेगा जिससे संस्था की स्थिति अच्छी हो जाएगी। 

धनु राश‌ि: आज अपनी छवि पर ध्यान दें

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। 

मकर राश‌ि: निवेश मामलों में सावधानी बरतें

11 of 13
मकर राश‌ि
कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज आपका कम्प्यूटर खराब हो सकता है या बिजली जा सकती है, कुछ भी हो आपका काम तो रुक ही जाएगा। परेशान ना हों इन परेशानियों पर आपका कोई बस नहीं है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी सभी फाइलों को पहले से सुरक्षित कर लें। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। 

कुंभ राश‌ि : नौकरी मिलने के संकेत हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे। आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। इन दिनों आप दोनों ही रोमांटिक मूड मे मग्न हैं। आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: व्यवसाय मे सावधानी बरतें

13 of 13
मीन राश‌ि
व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं। आप सावधान रहें। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। आप दूसरों के लिए अच्छे बनने की कोशिश करें उन्हें भी अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें