फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: इन 7 राशियों के लिए मंगलवार का दिन है खास, जानिए अपना राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
आज आपको भूमि, रियल एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। दफ़्तर में वीडियो गेम खेलना काफ़ी भारी पड़ सकता है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं।  बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। नौकरी-पेशे के लिहाज़ से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग़ ठण्डा रखने और ख़ुद को अभिव्यक्त करने की ज़रूरत है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अापके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफ़ी उत्पादक साबित होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें