फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 23 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Tue, 22 Jan 2019 07:06 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष- 
प्रेम संबंधों के लिये दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। सगाई के लिये दिन अनुकूल है। माता-पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसंद न आए। किसी मित्र या बहन की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ- 
यदि आप विवाह योग्य हैं तो बैंड-बाजे की तैयारी कर लें। विवाह के लिये रिश्ते आएंगे। जीवनसाथी भी आपसे हर बात के लिये रजामंद है। अचानक चौंकाने वाली कोई खबर मिलेगी। विदेश का योग बन रहा है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन- 
विदेश में रहने वाले लोगों का अपने परिवार घर से कनेक्शन बनेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल, सोशल मीडिया द्वारा बात हो जाएगी। मुलाकात का लंबा इंतजार खत्म होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क-
आपको अगर कोई पसन्द है तो अपने मन की बात कह दें। बात को मन में न रखें, क्योंकि हो सकता है कि आपको अपनी लव लाइफ को पटरी में लाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़े। घर की अनबन का आपके प्रेम संबधों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- 
प्रेम और विवाहित जीवन में छोटे मामले भी बड़े बन जाएंगे, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपसे कोई वस्तु या मनोकामना पूरी करने को कह सकता है। न पूरी करने पर लव लाइफ का तालमेल खराब हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या– 
प्रेमी की किसी बात को ज्यादा न बढ़ाएं। आज व्यस्त रहने की कोशिश करें। आफिस, व्यापार आदि में अपना मन लगाएं। आज आपका साथी नाराज हो सकता है। निजी मामलों से फ्रेंड और लव पार्टनर को दूर रखें।

8 of 13
राशि
तुला- 
आज का दिन सामान्य बीतेगा। जो मित्र आपको ताने देते थे, आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं, लेकिन ज्यादा हिम्मत कहीं आपके रिश्ते खराब न कर दे। इस बात का आज विशेष ध्यान रखें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक– 
संबंधों को लव पार्टनर के साथ या जीवन साथी के साथ स्ट्रांग बनाने में आज आप भरसक प्रयास करेंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। फ्रेंड के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल जीत लेंगें।

10 of 13
राशि
धनु– 
आज हो सकता है कि बनते-बनते रिश्ते टूट जाएं या बिगड़ जाएं। सावधानी से कार्य करें और लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की सेहत आज आपको चिन्ता में डाल सकती है।

11 of 13
राशि
मकर– 
प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आपके मन का मीत आपको मिलेगा। आज अपनों से बहुत बातें होंगी, मुलाकातें होंगी। अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गए वादों का असर लम्बा रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ– 
आज दिमाग कुछ और दिल कुछ अलग कहेगा। इसी भ्रम में आज का दिन गुजरेगा। किसी विदेशी दोस्त से मदद मिल सकती है। अगर आपने विद्या विदेश से ग्रहण की है तो कोई पुराना स्कूल—कॉलेज का मित्र आपकी लव लाइफ में परिवर्तन ला सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन– 
प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन बेहतर है। पति-पत्नी में आपसी तालमेल जीवन की नीरसता को कम करेगा। ध्यान रहे कि लव लाइफ में टाइम पास जैसा दृष्टिकोण, आपके पार्टनर को हमेशा के लिए आपसे जुदा कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें