फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 28 Jan 2022 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम राशिफल की गणना के अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। प्रेमी जोड़े आज कहीं धूमने के लिए कोई कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज कोई नई योजना पर कार्य कर सकते है।  रिश्ते में रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर थोड़े गंभीर होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनबढ़िया रहेगा। आपसी समझदारी रहेगी और प्रेम में इजाफा देखने के मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा।  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्की फुल्की झड़प के योग बनेंगे। थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक-दूसरे से प्यार बढ़ेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  प्रेम जीवन के लिये बहुत बढ़िया दिन है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनावपूर्ण रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज खुशी महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां लेकर आएगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को घंटों बातचीत में बिताएंगे और दिल खोल कर बात करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस के साथ साथ आपसी समझदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को घर वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज कुछ अच्छी उपलब्धि पा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें