लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... Chhath Puja 2022: छठ पूजा कब? पूजा के दौरान न करें नियमों की अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी से मिलन का दिन हो सकता है लेकिन आप ज्यादा रौब झाड़ने का प्रयास करेगें या किसी तरह का कोई दबाव डालेगें तब प्रेमी के नाराज होने की भी संभावना बन सकती है और आपका अपना मूड चौपट होगा वो अलग। प्रेमी की हरकतों से कुछ छिछोरापन झलक सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज लड़ाई झगड़े वाला दिन होने की काफी ज्यादा संभावना बन रही है। आपका अपना मूड उखड़ा सा रह सकता है। आपको धोखा भी मिल सकता है। प्रेमी नया नया बना है तब आप कुछ दूरी बनाकर रखें और यदि प्रेमी जबर्दस्ती संबंध बनाना चाह रहा है तब आज के दिन का त्याग करना ही आपके लिए अच्छा होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):प्रेम संबंध बनाने में आप बहुत माहिर हैं और सरलता से किसी के भी दिल को जीत सकते हैं। लेकिन क्या बार - बार संबंध बनाना और फिर छोड़ देना उचित है। आज भी आप फिर से नए संबंध बनाने का विचार कर सकते हैं और इसके लिए पहले से ही आपने चुनाव भी कर क रखा होगा। उससे बातचीत बढ़ाने का आज प्रयास करेगें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आप थोडा सा मूडी हो सकते हैं और यह मूडीपन आप प्रेमी को भी दिखाकर थोड़े नाज नखरे उठाने के लिए कह सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपकी अदाओं पर फिदा हो सकता है। सभी कुछ सामान्य रुप से चलता रहेगा यदि आपके माता-पिता किसी तरह का हस्तक्षेप अपके प्रेम संबंधों को लेकर ना करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी आवाज बहुत ही रौबदार है और आपका प्रेमी भी इससे प्रभावित रहता है, लेकिन आज प्रेमी के साथ कोई अन्य भी आपकी आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो सकता है। इससे प्रेमी थोड़ी सी नाराजगी भी जता सकता है। आपके दिल व विचारों से खुले व्यक्ति हैं इसलिए आप किसी के प्रभावित होने की परवाह ही नहीं करेगें। इससे प्रेम संबंध सुचारू रुप से चलते रहेगें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):शारीरिक सुख की बजाय आप दिल से दिल के रिश्ते को ज्यादा अहमियत देते हैं। आपके लिए परिवार भी काफी महत्व रखता है और हो सकता है कि परिवार की जिम्मेदारियों के चलते या परिवार की अन्य किसी बात के कारण आपको अपने प्रेम संबंधों पर अंकुश लगाना पड़ जाए। इससे मन को दुख तो होगा लेकिन परिवार के सामने अपने प्रेम की बलि देना ही आप उचित समझते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मन में बेचैनी, दिल में तड़प और दिमाग परेशान सा नजर आता है। प्रेम संबंध भी कुछ खास दिखाई नहीं देते हैं। किसी ओर बात की भड़ास आप प्रेमी पर निकाल सकते हैं। आप प्रेमी से अपेक्षा भी अत्यधिक करते हैं। हर बात में आप अतिश्योक्ति भी लगा देते हैं। सामान्य रहने का प्रयास करेगें तो प्रेम संबंध भी बचे रहेगें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेम में धोखाधड़ी होने की संभावना बनती नजर आती है और साथ ही काफी सारे खर्चे भी होते दिख रहे हैं। धोखा मिल भी सकता है और आप धोखा दे भी सकते हैं। दोनों ही स्थिति में प्रेम संबंध टूटते ही नजर आते हैं। आप खुद भी प्रेम संबंधों में ईमानदारी नहीं बरतेगें तब वह बढ़ेगे कैसे? आप खुद पहले यह तय करें कि आप चाहते क्या है? तब आगे बढ़े या नये संबंध बनाए।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम के मामले में आप खुशमिजाज व्यक्ति होने के साथ संवेदनशील भी है। प्रेम को गहराई से समझना आपकी आदत है इसीलिए प्रेमी के बारे में सारी बातें जानना आपको अच्छा लगता है। आप आज भी खूब सारी बातें अपने प्रेमी के साथ कर सकते हैं। आज का हर पल आप खुशी से गुजारना चाहेगें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपको यह तो मानना होगा कि आप जिद्दी स्वभाव के व्यक्ति हैं और इसी जिदपन की वजह से आपके प्रेम संबंध काफी बार खतरे में भी पड़ चुके हैं लेकिन फिर भी आप परवाह नही करते हैं। अपने जिदपन की वजह से आज भी अकी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप शरीरिक संबंध की चाह रख सकते हैं और शायद आज प्रेमी इसके लिए तैयार ना हो।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): संध्या समय में पिकनिक आदि मनाने अथवा कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जिससे मन में प्रेमी के साथ से रोमांच तथा रोमांस दोनों ही भरे रहेगें। मन में चंचलता होने से कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। आप नि:स्वार्थ भाव से प्रेम करते हैं और बहुत आज कई बार आप अत्यधिक भावुक भी हो सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जल राशि होने से आपके भीतर भावुकता का गुण अत्यधिक विद्यमान रहता है। इसी भावुकता के कारण आपके प्रेम संबंध भी शीघ्रता से बन जाते हैं। आप सदा ही प्रेमी से यह उम्मीद करते हैं कि वह आपके साथ दिल की भावनाओं से जुड़ा रहे और मुसीबत में आपको सदा प्रेमी की सहानुभूति मिलती रहे। लेकिन आप आज आपका प्रेमी आपसे आशा रखेगा कि आप भी उसका साथ मुसीबत में दें।