लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिहाज से सुखद रहेगा।प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके रिश्तें में विश्वास बढ़ेगा, जिससे संबंध में मजबूती आएगी। यदि साथी के साथ किसी तरह का मतभेद या गलतफहमी है तो वह आज दूर होने की संभावना है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जो लोग बहुत दिनों से अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनके लिए परिवार की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने प्रेमी का विश्वास जीतने के लिए कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादी-शुदा लोगों के लिए भी कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज आपके लव पार्टनर से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों अपने साथी और परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि जीवन में कोई मुश्किल चल रही है तो पार्टनर की मदद से उसका हल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम संबंध में आपकी छोटी सी गलतफहमी रिश्तें में दरार की वजह बन सकती है। पार्टनर पर अपनी इच्छाएं और बातें थोपने की बजाए उनकी बात को सुनें और भावनाओं की कद्र करें। जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम के मामले में भी आज आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। शादीशुदा लोगों को आज अपने साथी की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तें को मजबूत बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। साथी की भावनाओं की कद्र करें। शादी-शुदा लोग आज अपने साथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और विवाद या गलतफहमी को वार्तालाप करके सुलझाने का प्रयास करें। गलतफहमी के कारण प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है।