लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। यह क्वालिटी पार्टनर को इम्प्रेस करेगी। आपके पर्टनर को आपका समय चाहिए। वे शायद आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते है आप उनकी यह मांग शायद पूरी नहीं कर पाए तो आपसी तकरार हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है पति पत्नी में भी बच्चों को लेकर मनमुटाव रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप आत्मविश्वास से भरे है उत्तेजनावश प्रियतम से प्रपोज़ कर सकते है। ज्यादा से ज्यादा समय प्रियतम के साथ बिताना चाहेंगे। अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है। समझदार पढ़ा लिखा जीवनसाथी मिल सकता है। माता पिता की रजामंदी मिल सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):जीवनसाथी हो सकता है किसी बात से आपसे नाराज रहे। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिये आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा। किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर देगा। अगर आप काफी समय से अपने लिये योग्य लाईफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो मन की मुराद पूरी होगी। विवाहित दम्पतियों के लिये दिन अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव रिलेशन को लेकर मन की मुराद पूरी हो सकती है। बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। इन्टरव्यू में उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा नहीं है। घर परिवार पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): मन की उथल-पुथल लवलाइफ में विवाद उत्पन्न कर सकती है। क्रोध के कारण ब्रेकअप हो सकता है। आपके एक से अधिक प्रेम संबंध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफमियां रिश्तों में दरार ला सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप की पर्सनालिटी में आज गजब का आकर्षण रहेगा। आज रिलेशनशिप में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको जरूरत है अपने गुस्से को कंट्रोल में करने की। अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटायें। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मूवी डिनर का कार्यक्रम बन सकता हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लव पार्टनर की तबियत ख़राब हो सकती है नौकरी में परेशानी आ सकती है अपने प्रियतम की भावनाओं को समझे। इससे आप के प्यार की डोर मजबूत होगी। विद्या की दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है। कालेज के किसी मित्र से प्रेम हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): घर के परेशनियां लव लाइफ को खराब करेंगी लेकिन अपनी समझदरी से आप प्रेमी का मन जीत लेंगे लव रिलेशन में सुधार होगा लेकिन मैरिड कपल के बीच तकरार होगा। अपने मन की बात अपने जीवनसाथी से मनवा कर रहेंगे। विदेश से कोई मेहमान आ सकता है। जिसके कारण जीवन में बढ़ोतरी आयेगी। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्तों से लाभ मिलेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य काम होगा। खर्च भी बढ़ेंगे। घुटनों की तकलीफ़ से परेशान हो सकते हैं। यात्रा ज्यादा होगी। लव लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा। प्रियतम के साथ हॉलिडे पर जा सकते है फेसबुक पर आपका स्टेटस प्रेमी पसंद सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। रिश्ता टूट सकता है। किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आयेगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। परीक्षा में नम्बर काम आने की वजह से घर वाले नाराज रह सकते है। कॉम्पिटेटिव परीक्षा के लिए दिन उत्तम है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आयेगी। लव रिलेशन में समस्याएं आ सकती ही। लवर का भरोसा आपसे उठ सकता है। आपके द्वारा किये गये फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):मन में खुशी है जीवनसाथी का साथ है। लवर के साथ कुछ सुखपूर्ण पल व्यतीत करेंगे। नया मित्र मिलेगा। डेट पर जा सकते हैं। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। आप में आज गजब का आकर्षण रहेगा। अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे।