फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 25 Jul 2022 04:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके भीतर की संवेदना देखी जा सकती है। आप खुद के भीतर भरपूर रोमांस महसूस कर सकते हैं और आप प्रेमी से भी यही उम्मीद रखेगें कि वह भी आप ही की तरह रोमांस को अपने भीतर महसूस करें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपने प्रेम की वास्तविकता को आप जानने का प्रयास कर सकते हैं कि आपका प्रेम कितना यथार्थवादी है। एक बार अपने प्रश्न का उत्तर मिलने पर ही आप अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दे पाएंगे। आप बहुत ही खूबसूरती से अभी भी प्रेमी जीवन और निजी जीवन में संयोजन बनाए हुए हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके जीवन के सभी हिस्से आपको परफ़ेक्ट काम करते नजर आएंगे सिवाय एक हिस्से के और वह होगा रोमांस व प्यार। आप आज इसमें कमी का अनुभव कर सकते हैं। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छा लीड कर रहे हैं लेकिन आपको प्रेमी जीवन से आज निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि आप जैसा चाहते हैं वैसा शायद ही हो पाए।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप जिस तरह से अपने प्रेम संबंधों के लिए अभी प्लान बना रहे हैं उनके उस तरह से पूरा होने में संदेह बना रह सकता है। आपके रवैये में काफ़ी हद तक हठ देखा जा सकता है और प्रेम संबंध किसी जिद्द में आकर आगे नहीं बढते हैं। आप इन सबका कारण स्वयं होगें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने प्रेमी के लिए अमूल्य हैं और आपकी कद्र वह अच्छी तरह से करना भी जानता है। आप भी उसके लिए पूरी तरह से समर्पित रहेगें क्योंकि आपकी खूबियों को कम ही लोग पहचान पाते हैं। आप खुद को भाग्यशाली समझेगें कि आपको एक समझदार प्रेमी का साथ मिला है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आपका शांत और आकर्षक व्यक्तित्व कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही आपके विशेष गुण जो भगवान को आपकी एक बड़ी देन है, वह भी लोगों को प्रभावित किए बिना नहीं रह पाते हैं। आज कोई खास व्यक्ति आपके इन्हीं गुणों से प्रभावित हो आपकी ओर खिंचा आ सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेगें। आज आपके मन के भाव आपके प्रेमी के सामने पहले से अधिक निखरकर प्रकट हो सकते हैं। आप हिम्मत कर उन्हें प्रकट तो करें। आप अभी भी प्रेम संबंधों में खुद को काफ़ी पीछे पाते हैं। आगे बढने का प्रयास तो करिए।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेमी के साथ आप रोमांस तथा प्यार को खुलकर करना चाहते हैं लेकिन आपके भीतर छिपी हुई झिझक आपको हर बार ऐसा करने से रोक देती हैं। आप अपने मन के भावों को यदि बोलकर प्रेमी के सामने प्रकट नहीं कर पा रहे हैं तब आप उन्हें लिखकर भी प्रकट कर सकते हैं और आपकी सम्स्या का हल भी हो जाएगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आपका दिल फ़िसलता सा नजर आ सकता है। इस फ़िसलते दिल को कभी कभी ही ऐसे फ़िसलने का अवसर मिलता है और आज जितना यह फ़िसलना चाहता है, इसे जाने दें। मन के घोडो को कभी-कभी खुला छोडना भी मन को एक खुशी व सुकून प्रदान कर जाता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आप लव मेकिंग में कामुकता व आवेशपूर्ण भावों का समावेश कर सकते हैं। आप आज के दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। प्रेम आपके प्रेमी जीवन की राह में चला आ रहा है, अब आपको देखना है कि कैसे उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है। आगे बढे और अपनी राह में फ़ूलों को बिछाने की तैयारी भी करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांस, फ़न और मस्ती भरा दिन आप बिताना चाहेगें। चाहने से कुछ नहीं होगा क्योंकि यह सब पाने के लिए आपके भीतर गर्मजोशी तथा उत्साह भी भरपूर होना चाहिए। आप अपने भीतर के प्रेमी को जगाएं और मन की बात प्रेमी के साथ शेयर करें। आपका दिन अच्छा बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आज आपकी राह में लव व रोमांस आंखे बिछाए खडा है, आपको इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आपकी जिन्दगी का कोई अन्य क्षेत्र अच्छा चले ना चले लेकिन प्रेम मोहब्बत वाला भाग बहुत बढिया चलता नजर आएगा । आज आपकी किसी बात से प्रेमी की ईगो हर्ट हो सकती है, उससे आपको बचना चाहिए अन्यथा सारा मजा किरकिरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें