लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिता या पिता जैसा कोई आज आपका मार्गदर्शन करेंगे जिससे आप अपनी मंजिल पा सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे। यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा और आपके ग्रह बता रहे हैं कि यह रिश्ता जीवनभर का भी हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यारके लिए समय उज्वल है जहां आपको प्रेम की कमी महसूस नहीं होगी तो तैयार रहें इन खट्टे मीठे अनुभवों के लिए। आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जाएगा। नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पति/ पत्नी या पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। आपके प्रेम संबंध और स्नेह से भरपूर है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाए क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे। रोमांस के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने साथी को प्यार और देखभाल का अनुभव कराएं।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके रोमांस की शुरुआत है और अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने पार्टनर का। साथी के साथ वाक, चैट, छोटी छोटी शरारतें या चुलबुली बातों से जीवन में मिठास आएगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छाएगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नई शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे। अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।