फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 25 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 25 Nov 2022 12:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका प्यार का रिश्ता परवान चढ़ सकता है। लव रिलेशन में दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में नया रोचक मोड़ आ सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण कुछ अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन लिव इन रिलेशन में रहने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज लोग कई वर्षों से प्रेम के रिश्ते में है उनको लेकर घर वालों से बातचीत हो सकती है। आपकी लव रिलेशन को परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव लाइफ और प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आपका एक दूसरे से मनमुटाव हो सकता है जो  नाराजगी का कारण बन सकता है। मैरिड व्यक्तियों को भी किसी प्रकार की बहसबाजी से बचना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में कई अच्छे मौके मिलेंगे और तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जीवन में धन के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका मूड बहुत रोमांटिक हो सकता है। पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या मित्र की तलाश है तो मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज कार्यलय में किसी साथी के साथ किसी मुद्दे पर वाद-विवाद हो सकता है। काम की अधिकता के कारण बैचेन रह सकते हैं। घर परिवार आपके प्रेम संबंधों को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक शायद आप उन्हें मना लेने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर की आपसे जो आशाएं हैं उसे पूरा करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में उतर चढ़ाव आने की संभावना है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। उसके प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। बच्चों की जिम्मेदारी को पूरा निभाएंगे। वहीं जो लोग किसी के साथ रिलेशन में हैं उनका गुस्सा आपके लव रिलेशन को खराब कर सकता है। इसलिए एक-दूसरे की बातों को गौर से सुने फिर कोई फैसला लें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए रिलेशनशिप में जाना चाहते हैं तो मित्र मिल सकते हैं। आज का दिन उनके लिए  अच्छा बीतेगा। आपको महसूस होगा कि प्रेमी आपके फेवर में हैं। जो लोग किसी के साथ प्रेम बंधन में हैं उनका विवाह की बातचीत करने के लिए शुभ दिन रह सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन बीताने वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है।  लव लाइफ का आज आनन्द उठाएंगे।  अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। लव पार्टनर आपके विवाह के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है। छात्रों का विदेश के कालेज व स्कूल में दाखिला हो सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाहित दंपत्ति को व्यापार या नौकरी से लाभ मिलने की संभावना है। आज प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। दिन अनुकूल है। जैसा दिन आप लवर के साथ बिताना चाह रहे थे वह संभव हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मैरिड कपल के बीच रोमांच और रोमांस प्रबल रहेगा। आज आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतरीन क्वालिटी समय बिताएंगे। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी से ज्यादा उम्मीद रिेलेशन खराब भी कर सकती है। अपोजिट सेक्स से आकर्षित रहेंगे। नियम और संयम जीवन  में मधुरता लाएगा।  सिंगल युवक-युवतियां जो साथी की कामना कर रहे हैं, आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। मूड सही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें