लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे। दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि अगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं, जो भी करने ज रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है । आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। यदि आपके बड़े बहन- भाई हैं तब वह आपकी लव लाईफ में रोड़ा अटकाने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए। बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):प्रेमी की खूबियों के साथ उसकी कमियों को भी अपनाएं तभी आप संबंध प्रगाढ़ होगें। प्रेमी के सामने ही यदि आप आज किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आएंगे तब आपको मुँह की भी खानी पड़ सकती है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। किसी अन्य का नाम लेकर उसे प्रेमी के समक्ष बदनाम करने का प्रयास ना करें अन्यथा इन सब बातों का प्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर बुरा ही पड़ेगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):हर क्षेत्र में आपकी आदत है कि उसका पहले भली भाँति अवलोकन किया जाए, परखा जाए फिर आगे बढ़ा जाए लेकिन यह आदत आपके प्रेम संबंधों पर भी लागू नहीं हो सकती। प्रेम संबंध सुचारु रुप से चलते रहे उसके लिए आवश्यक है कि आप प्रेमी की हरेक बात में नुक्ताचीनी ना करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। यदि ऎसा ना किया गया तब प्रेम संबंधों में मिठास का अभाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यदि आप छात्र हैं तब आप अपने किसी सहपाठी की ओर खुद को खिंचा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। इस खिंचाव में आप अजीब सा सुकून महसूस करेगें और हर समय उसी को देखना चाहेंगें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आपका कोई जानकार आपके प्रेम संबंधों की भनक पाता है तब वह उसका खुलासा अन्य लोगों के समक्ष करने का प्रयास कर सकता है जिससे आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले विचार कर लें किआप दोनों में से भविष्य में कोई एक- दूसरे पर छींटाकशीं ना करें क्योंकि इस रिलेशनशिप की हर बात में आप दोनों बराबर के जिम्मेदार रहेगें। इसलिए परस्पर लांछन लगाना एक घटिया सोच है।