Budh Gochar 2022 : बुध का कन्या राशि में गोचर, इन राशि वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता और होगा धनलाभ
Tue, 23 Aug 2022 10:45 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बुध का अपनी राशि कन्या में प्रवेश-
महान ग्रह बुध सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 21 अगस्त की प्रातः 4 बजकर 5 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 10 सितंबर को सुबह 9 बजकर 07 मिनट पर वक्री होंगे और 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर पुनः मार्गी होंगे। तत्पश्चात राशि पर गोचर करते हुए 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी ही राशि कन्या में गोचर करते समय बुध कई राशियों के लिए भद्रयोग का निर्माण करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी पेट संबंधी विकार और चर्म रोग से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कर्ज के मकड़जाल में उलझने से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। अत्यधिक भागदौड़ और विदेश यात्रा के योग।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें अर्जित कर सकते हैं विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और बेहतरीन रहेगा। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सभी सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपको कुशल रणनीतिकार और साहसी बनाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आपको बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। आपके लिए किसी सामाजिक सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध ‘भद्र योग’का निर्माण करेंगे इसलिए यह समय आपके लिए कुशल रणनीति के तहत कार्य करते हुए आगे बढ़ने रहने अवसर है। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफलता के योग अधिक हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी विदेश यात्रा का योग भी बढ़ेगा लेकिन अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग,दवाओं के रिएक्शन तथा पेट संबंधी विकार से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही व्यापार में भी आशातीत सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध के ‘भद्रयोग’का पूर्ण प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा इसलिए सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही आपके द्वारा किए गए कार्य अति सराहनीय होंगे। माता-पिता से भी सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी सफलताएं कदम चूमेगी। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करने से पीछे नहीं हटेंगे। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होने में थोड़ा और समय लग सकता है इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बेचने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
मीन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभदायक सिद्ध होंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।