लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण कार्य में किसी सहायक की तलाश है और आपका लवर/जीवनसाथी इसमें आपका पूरी तरह से सहयोग करेगा। आज आपका मूड भी सुखद और रोमांटिक है इसलिए यह खुशनुमा क्षण आपके प्यार के बंधन को ओर भी मजबूत कर देंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। प्यार में कुछ गुदगुदाते हुए पल चाहिए तो जानू के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):रोमांटिक लम्हें बिताने के लिए आज आपके पास सबसे बढ़िया दिन है। आपकी लवलाइफ शांतिपूर्ण है और आपका केयरिंग रवैया आपके साथी का दिल जीत चुका है। आपके लिए परियों की कहानी वाला प्यार सच हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है जिसमें आप एक दूसरे की गलतियाँ भुला कर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले सप्ताह में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है। कार्यस्थल के दोस्तों के साथ समय बिताएं और विचारों को बांटें।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): हमेशा स्पष्ट बात करें और याद रखें किसी को ठेस न पहुंचे। प्रेम के बंधन में बंधने से पहले अच्छे से जान लें कि क्या आप सच में उससे प्यार करते हैं? इन मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। मौज मस्ती आज आपकी प्राथमिकता है। किसी फिल्म, घूमने-फिरने या खेल का आमंत्रण मिल सकता है जिससे आप अपनी चाहत के साथ कुछ खास समय बिता सकते है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका चुलबुलापन आज आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ अंतरंगता भी बढ़ेगी।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए अपने बाबू के साथ आज कुछ क्वालिटी समय बिताएं। अगर रिश्ता नया है तो इस सोच समझ कर आगे बढ़ें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार में धोखा आपको तनहाई या अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन अनिवार्य है। रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए भी यह चरण अच्छा है बस अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें।