फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 23 Apr 2022 12:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आज एक नया रूप या हेअरकट आपके करिश्मे को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा। यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज भाग्य आपके साथ है और आपको धन, प्रसिद्धि व पहचान प्राप्त होगी। आप वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे है। रोमांस की दृष्टि से भी आप भाग्यशाली है। आने वाले समय में आप कुछ गुलाबी क्षणों को एन्जॉय कर सकते है। जीवन का हर पल अलग और अनूठा है इसलिए इन्हे गवांने की जगह उनका सही उपयोग करें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):किसी के साथ नजदीकियां बढ़ रही है और आप इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। आने वाले समय में आपको रोमांटिक पल प्राप्त होंगे। मन से हर तरह के भय को बाहर निकाल दें। धन खर्च करते समय सावधान रहें क्योंकि घाटा हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का मंत्र यही है कि अतीत की बंधनों को तोड़कर नए दौर का खुले दिल से स्वागत करें। अपने काम में व्यस्त होने के कारण आप अपनी चाहत से दूर हो रहे है इसलिए कुछ नया सोचें और उन्हें अपने करीब लाएं। मूड उदास है तो अपने दोस्तों के साथ घूमें-फिरें और जीवन को खुले दिल से जिएं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):दिलबर से दूर हैं तो चैट नेटवर्किंग से उसे अपने पास पा सकते हैं। इश्क़ में छेड़खानी और सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन महकने लगेगा। घरेलू समस्याओं से न घबराएं क्योंकि समय सबकुछ ठीक कर देता है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। अपने साजन पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन या रोमांस में समस्याएं आने से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय बिताना चाहेंगे। सब कुछ भूलकर किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों से घुलें मिलें। इससे आप खुद में नयी स्फूर्ति महसूस करेंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आजआपको आपके सबसे खास व्यक्ति का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। रोमांस भी आज चरम सीमा पर होगा। आज आप स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानेंगे। दूसरों की गलतियों और अनुभवों से कुछ सीखें। आपकी सरलता और आपका हंसमुख रवैया आपकी ताकत है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है। इतने दिन व्यस्त रहने के बाद अब आप शांति चाहते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यह अवधि आप दोनों को और भी नजदीक ले आएंगी क्योंकि शांति प्यार की ही भाषा हैं। आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तों के रंगीन होने की संभावना है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है। भविष्य में रोमांस के क्षण मिलेंगे। सफर में हुई गड़बड़ी या किसी की लाइलाज बीमारी के कारण तनाव महसूस हो सकता है। अगले कुछ दिन आपके सबसे ख़ुशी से भरे दिनों में से एक है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप खुद को अपने परिवार के करीब पाएंगे। प्रेम का इजहार करने में पीछे न रहें। सेक्स भी तभी आनंददायक हो सकता है जब आप अपने साथी को बता पाएं कि आप वास्तव में इसे पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें