फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 20 Apr 2022 07:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। यदि छिप-छिपकर प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान रहें। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से कुछ बातों में मतभेद नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। साथी से मिलना तो संभव नहीं होगा, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आप उनसे रू-ब-रू होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें। साथ ही संतान का भी ख्याल रखें। वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी आपसे घरवालों की शिकायत कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामले आज बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। प्यार में तकरार देखने को मिलेगी। रिश्ते में शक की गुजाइश हो सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। हालांकि उनकी सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई आपकी मनपसंद डिश बनाकर खिला सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, पर साथी से मिलने का बहुत मन करेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथी से मिलने को दिल करेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थिति के कारण ऐसा संभव नहीं होगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवनसाथी आपकी घर के काम में मदद करेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रियतम पर गुस्सा आ सकता है अथवा वे आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने दांपत्य जीवन में आनंद आने वाला है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इसलिए ऐसा कुछ भी न कहें जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते में अड़चन डाल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। लेकिन साथी के नौकरी-पेशे को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें