फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 01 Mar 2022 05:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रियजन के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अभी आपका पूरा ध्यान खास स्पेशल पर है जिसके साथ आप कुछ अलौकिक पल गुजारना चाहते हैं इसमें रोमांस भी शामिल है। यह छोटी छोटी बातें आपकी जिंदगी को रंगीन कर देंगी। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):रोमांस और दोस्ती आपके जीवन में कई रंग ले कर आये है, इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। नए लोगों से बात करें और अपने विचारों को बांटे। लोगों से मिलजुल कर त्योहारों का मज़ा लें बस अपने प्यार को नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है। आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं। आज आप बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में दिलचस्पी रखेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं। आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। प्यार भरे इन दिन रात को ऐसे ही ना जाने दें बल्कि इस समय का सदुपयोग करें। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार और रोमांस भी आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। अपनी इन भावनाओं के साथ थोड़ी मस्ती कर लें उसके बाद आप अपनी सब समस्याओं को भूल कर आनंद महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें