लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका प्रेमी आपके सामने किसी ओर से घुलमिल के बात करता आपको अच्छा नहीं लगेगा । आप अपने प्रेमी से इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। आप प्रेमी को चाहते है, प्रेम करते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप उसकी स्वतंत्रता पर भी पाबंदी लगाना आरंभ कर दें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज परिवार के किसी करीबी से कुछ मुद्दों को लेकर आपकी बहस हो सकती है। इस बहस के तीव्र होने की संभावना भी बन रही है। इसलिए बेहतर है कि आज का दिन अपने कार्यक्षेत्र पर और बाकी बचा प्रेमी के साथ गुजारें ताकि दिन भर में बहस का अधिक मौका मिले ही नहीं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यदि कई दिन आप अपने रिश्ते की बात को टालते आ रहे हैं तब आप पर आज परिवार वालों का दबाव पड सकता है लेकिन आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर चिन्तित हो सकते हैं कि उनका क्या होगा। आपको इस विषय में सीधे और स्पष्ट रुप से अपने परिवार वालों को बता देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप प्रेमी को कोई कीमती तोहफ़ा दे सकते हैं लेकिन प्रेमी के द्वारा ज्यादा उत्साह ना दिखाने पर आपका मन दुखी हो सकता है। आप ऐसी स्थिति को नजर अंदाज कर के मन को बहलाने का प्रयास ही करें। आपका प्रेमी कुछ नाज नखरों के बाद स्वत: ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका जिद्दी स्वभाव और मनमानी करने की आदत बहुत बार परेशानियां खडी कर देती हैं लेकिन आप हैं कि अपने व्यवहार में जरा सा भी नरम रुख नहीं ला रहे हैं। अपने रुखेपन को बदलने का प्रयास आपको करना ही होगा अन्यथा आपका साथी आपको बदलने का विचार कर सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपक प्रेमी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो रहा है। वह अपना पूरा समय आपके साथ बिताना चाहेगा। आपको इस मौके को नहीं चूकना चाहिए और अपने लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए प्रेमी का साथ देना चाहिए और उनकी खुशी का ध्यान रखना चाहिए।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप बहुत अधिक रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप दोनों के बीच की सारी दूरियां मिटेंगी और लव लाइफ में एक नयापन महसूस करेंगे। लेकिन सलाह है कि प्यार में कोई जोखिम न लें। बेहतर होगा कि आप अपने प्रेमी के साथ किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर समय बिताएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां खडी होने की संभावना बन रही है। इन परेशानियों को आप शायद ही नजर अंदाज कर पाएं। कई बार कुछ दिक्कते होती हैं जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है और जब इनसे मुंह फ़ेरा ही नहीं जा सकता है तब इन्हें इन्जॉय करना चाहिए
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): भाषण देना बहुत आसान है और उस पर अमल करना उतना ही मुश्किल काम होता है। आप जो प्रेम संबंधों को लेकर टोकाटोकी करते रहते हैं उससे आपका प्रेमी आज चिढ़ सकता है और आपके ही मुंह पर आपकी निंदा भी कर सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपको अपने प्रेमी पर प्रेमी को आप पर विश्वास होना चाहिए तभी एक सफ़ल प्रेम संबंध स्थापित हो पाते हैं। लेकिन आप आज अपने किसी मित्र के बहकावे में आकर अपने प्रेमी पर शक कर सकते हैं कि वह आपके प्रति पूरी तरह से वफ़ादार नहीं हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको अपने मन की बात प्रेमी के सामने दिल खोलकर करनी चाहिए। आप यह बात अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि सफ़ल प्रेम संबंध तभी बन पाते हैं जब आप सभी कुछ एक दूसरे के सामने खोल कर रख दें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी सुई प्रेमी की किसी एक बात को लेकर एक ही जगह अटक सकती है। आपका प्रेमी आपके इस व्यवहार से दुखी व हताश महसूस कर सकता है। आप कभी कभी स्वार्थी हो जाते हैं और अपने ही स्वार्थ की बात आपको उचित भी लगती है।