फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 16 Mar 2022 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति/पत्नी या साथी के भाई बहन के साथ विदेश यात्रा की भी संभावना है। अगर किसी के प्यार में हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांटिक संबंधों में नई उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है। कुछ यादगार और रंगीन पलों के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अपने पार्टनर पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। रोमांचक और मधुरता से भरे एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजों कर रखें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बनें हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे खुश हैं बस आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अपने पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जीवन में रिश्तों को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इन्हे खुल कर एन्जॉय करें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं और अपने पार्टनर को धन्यवाद भी दें। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नई शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रहस्यों और अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करके आप जीवन में नए रंगों को भर सकते है। कोई मनपसंद उपहार मिलने की भी संभावना है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें। आज आपका आर्थिक से लेकर रोमांटिक जीवन सब कुछ बेहतरीन है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर सच में प्यार पर भरोसा है तो वो आपको अवश्य ही मिलेगा जिसे आप चाहते हैं। रोमांस में आपको केवल पहल करने की ही ज़रूरत है, उसके बाद प्रेमी की मनचाही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें। जो लोग आपसे प्यार करते है उनके अनदेखा न करें क्योंकि वही आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें