फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 15 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 15 Nov 2022 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Som Pradosh Vrat 2022: कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। सुबह तक तो समय ठीक ही होगा लेकिन जैसे - जैसे दिन बढ़ता जाएगा तब संबंधों में गर्माहट देखी जा सकती है। आपका प्रेमी बिना बात किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। इससे आपका हृदय काफी अधिक आहत होगा और आप भी क्रोध में आकर उसे खरी खोटी सुना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):शादीशुदा होते हुए भी यदि आप किसी अन्य के साथ जुड़े हुए हैं तब आपके लिए दिन अनुकूल नही कहा जा सकता है। आज आपका भेद खुलने की संभावना बनी हुई है और यह दोपहर बाद अधिक नकारात्मक नजर आता है। आपकी ओर से कुछ नहीं होगा बल्कि आपका प्रेमी यह राज जग जाहिर कर सकता है और आप एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप आज प्रेमी के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं ताकि आप दोनों शरीरिक संबंध बना सकें। ठीक है आप शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो बनाए लेकिन इसके लिए आप दोनों पहले भली भांति सोच लें तकि भविष्य में आप दोनों परस्पर एक - दूसरे पर लाँछन ना लगा सकें। प्रेम एक पवित्र बंधन है इसलिए जो भी करें पवित्रता से करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अत्यंत संवेदनशील व्यक्तित्व के जातक हैं, लेकिन भावनाओं अथवा संवेदनाओं को अपने मन में तक ही सीमित रखें। यदि संवेदनाएँ दिल के साथ दिमाग पर हावी होने लगे तब सिवाय मानसिक परेशानी के कुछ हाथ नहीं आएगा। कोई संबंध हों, चाहे प्रेम संबंध ही क्यूँ ना हो, सभी में उतार - चढ़ाव बने रहते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप मानसिक आघात के शिकार हो जाएं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके भीतर अग्नितत्व ऊर्जा अधिक है इसलिए आप प्रेम संबंधों को लेकर सामान्य रहने की बजाय अति उत्साहित हो जाते हैं या फिर कुछ ज्यादा ही परेशान दिखाई देते हैं। आप आज प्रेमी को लेकर सामान्य रहने का प्रयास करें। कई बार जोश की बजाय होश में रहकर भी काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेमी से आज "सरप्राईज्ड गिफ्ट" मिल सकता है इससे आपको ज्यादा प्रसन्नता नहीं होगी और मिला हुआ उपहार भी आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा। इससे आपके प्रेमी का मन कुछ टूटा हुआ सा हो सकता है लेकिन दोपहर बाद जब आपका मूड कुछ अच्छा होगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंध पर आपके आँच आने की संभावना बनती है अथवा आपके संबंधों पर कोई अन्य व्यक्ति भी अंगुली उठा सकता है। इससे आप और आपका प्रेमी थोड़े से घबरा सकते हैं। परन्तु घबराने अथवा डरने की बजाय आपको सही बात का पता लगाना चाहिए कि कौन व्यक्ति आप दोनों को परस्पर बदनाम करना चाह रहा है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका प्रेम उमड़ - घुमड़ कर हिचकोले लेगा और आप प्रेमी के साथ किसी दूरस्थ स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके शैय्या सुख में भी आज वृद्धि नजर आती है जिससे आप काफी उत्साहित व प्रसन्न नजर आएंगे। संध्या समय में किसी बात से आपका प्रेमी चिड़चिड़ा सा हो सकता है और उसके बाद सारा मूड चौपट हो सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी वाणी में आज कटुता का भाव देखा जा सकता है। प्रेमी के साथ भी यदि इसी तरह का भाव रहा तो प्रेमी के नाराज होने के योग बन रहे हैं और यह नाराजगी वह आपसे अप्रत्यक्ष रुप से जाहिर कर सकता है, जिससे आपको नाराजगी का कारण समझ ही नहीं आएगा। संबंधों को सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल की आवश्यकता है, इसलिए परस्पर सामंजस्य स्थापित करते हुए आगे बढ़े।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शहर के आसपास आप प्रेमी के साथ "लांग ड्राईव" पर जा सकते हैं। इससे आपका प्रेमी आपसे काफी प्रभावित रहेगा और पहले से अधिक आपका प्रशंसक बनेगा। आप दोनों संध्या समय में एक-दूसरे के साथ काफी समय तक बने रहेगें लेकिन फास्ट फूड खाने से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपको फूड पॉयजनिंग हो सकती है जिससे अंत में सारा मजा किरकिरा हो सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका मन हवा की भाँति है जो यहाँ से वहाँ हिचकोले खाता घूमता रहता है और इसी कारण कई बार आपकी बाते बिना किसी ठोस आधार के भी हो जाती हैं, उनमें कुछ दम नजर नहीं आता है। आप सरलता से अन्य लोगों की बातों में भी आ जाते हैं। किसी मित्र के बहकावे में आकर आप अपने प्रेमी पर संदेह कर सकते हैं और आप स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हुए अपने प्रेम पर संकट ला सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तब आज ना करें और उचित समय की प्रतीक्षा करें। जिन लोगों का प्रेम पहले से चला हुआ है वह आज थोड़े से स्वार्थीपन का परिचय प्रेमी के सामने दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें