फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Mon, 14 Nov 2022 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
विज्ञापन
1 of 4
मंगल-शुक्र राशि परिवर्तन राजयोग - फोटो : अमर उजाला
मंगल-शुक्र राशि परिवर्तन राजयोग
वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोग कहे गए हैं,उन्ही में से सबसे प्रबल राजयोग है राशि परिवर्तन राजयोग। दरअसल जब दो ग्रह एक दूसरे की राशि में आकर संचरण करते है उसे राजयोग कहा जाता है। उसमें भी अगर दोनों ग्रह एक दूसरे को देख रहे हों तो यह राजयोग और भी प्रभावी हो जाता है। मंगल ग्रह ने 13 नवंबर को वृष राशि में गोचर कर एक ऐसे ही राजयोग को जन्म दिया है और 5 दिसंबर तक यह प्रभावी होगा। उसके बाद शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दरअसल वर्तमान में अब मंगल शुक्र की राशि में और शुक्र मंगल की राशि में गोचर कर रहे हैं और एक दूसरे को देख भी रहे हैं। मंगल से साहस,भूमि,भवन का सुख देखा जाता है वहीं शुक्र धन और वैभव का कारक है। शुक्र मंगल का दृष्टिपात यौन सुख को भी बढ़ाता है। इस राजयोग से 3 राशि के जातक ऐसे हैं जिनके सुख और वैभव में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल लग्न में और शुक्र सप्तम में गोचर कर रहे है। ऐसे में आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। इस दौरान आप अपनी सुख सुविधा पर खर्च करने वाले है। इस समय जिनका विवाह होने में देरी आ रही थी उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताने वाले है। इस समय आपको पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी पत्नी के सहयोग से आपके काम बनेगे। ऐसा भी हो सकता है की आप अपनी किसी महिला मित्र के साथ कोई काम शुरू कर दे। अगर आप स्त्री है तो साझेदारी में काम शुरू करने का बेहतर समय है। इस समय खुद का रेस्टोरेंट भी आप खोल सकती है। ग्लैमर की दुनिया से जुडी महिलाओं को लाभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पंचम में और मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव में है। दोनों एक दूसरे की राशि में बैठकर बेहद बलवान हो गए है। शुक्र पंचम में और मंगल लाभ भाव में शानदार फल देते है। इस समय आपका प्रेम प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। आपको अपने प्रेमी की ओर से कोई बड़ा और महंगा तोहफा मिल सकता है। इस समय जिनका विवाह हुआ है वो गर्भ धारण करने की सोच रहे है तो उत्तम समय है। अगर आप महिला व्यापारी है तो आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। स्त्री जातकों के लिए यह गोचर बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। इस समय कपडे, इत्र, सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उस दिशा में प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में वही शुक्र का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। ज्योतिष में छ्ठे भाव से शत्रु और बारहवें भाव से शैया सुख का विचार किया जाता है। फलित में मंगल को 6 और शुक्र को 12वें भाव में अति बलवान कहा गया है। इस कारण धनु राशि के जातकों को इस समय भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप अपनी प्रेमिका या पत्नी के साथ कहीं विदेश घूमने जा सकते है। विदेश की किसी महिला मित्र की मदद से अटका काम हो सकता है। अगर आप स्त्री जातक है तो विदेश में आपका कारोबार आगे बढ़ाने की सोच सकती है। मंगल के गोचर से शत्रु नाश होगा। नौकरी में बड़ा बदलाव दिखाई पड़ रहा है। अगर बैंक से लोन मिलने में दिक्क्त आ रही थी तो अब वह रुकावट दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें