Kark Sankranti 2022 : भगवान सूर्य 16 जुलाई की रात्रि 10 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके दक्षिणायन की पहली राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 अगस्त की सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में इनके प्रवेश का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेगा। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों में सराहना भी होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य मिला-जुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के नेत्र संबंधी विकार से सावधान रहना होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। झगडे़ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। पैतृक संपत्ति अथवा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण होने से बचाएं।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन फल प्रदान करेगा यद्यपि,स्वास्थ्य की दृष्टि से कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिंस की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही साथ ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। चुनाव से संबंधित किसी भी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उच्चाधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई मायनों में अच्छी सफलता दिलाएगा। भाग्य वृद्धि तो होगी ही धर्म और अध्यात्म में भी रूचि बढ़ेगी। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल है। धार्मिक संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। अपने पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय पा लेंगे। योजनाओं तथा रणनीतियों को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि वह पूर्ण हो जाए।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा। जमीन-जायदाद अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अग्नि,विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य वैवाहिक मामलों में अड़चनें पैदा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी मतभेद बढ़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रह-गोचर उत्तम रहेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा,लाभ उठाएं।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु कुछ मामलों में सावधानी बरतें। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य व्यापार पर ध्यान देना ही समझदारी रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है।
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आध्यात्मिक उन्नति तो होगी ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। इन सबके बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।