फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 13 Mar 2022 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका लक पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए आज के दिन को पूरा एन्जॉय करें। किसी खास की तलाश है तो कॉलेज के समूह में कोई आपका इंतज़ार कर रहा है। रिश्ता अगर पुराना है तो इसकी खुशबु को बरकरार रखने के लिए कोशिश करते रहें।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अब समय है गंभीर हो कर आपके रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उस पर अमल करने का। अपने व्यस्त रोजाना जीवन से छुट्टी लेकर आराम करें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांस में समस्याएं आएंगी। अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियतम को अपने दिल की बात बताने का समय दें और उसे ध्यान से सुनें। आज उन लोगों से मिलें जिनकी वजह से आपका जीवन गुलजार है। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय आप अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं ताकि आप दोनों प्यार की गर्मी से अपने बीच के मतभेदों को भुला सकें। आज अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करते है जिनके साथ आपको सहज महसूस होता है। आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें। एक लम्बी दूरी की यात्रा आपके दिल के तारों को किसी खास के साथ जोड़ सकती है। पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इन क्षणों का स्वागत करें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांटिक लहरों का भी आपके जीवन में आगमन होगा। आप सही स्थान पर और सही इंसान के साथ हैं इसलिए बस चिंता छोड़कर इस समय को एन्जॉय करें।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई रिश्ता अगर इस समय काम नहीं कर रहा है तो वो लाइलाज बीमारी की तरह है। ऐसे में इस रिश्ते से छुटकारा पाना ही अच्छा विकल्प है। आपका व्यक्तित्व और मानसिक शक्तियां आपके प्लस पॉइंट हैं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपनी रोमांटिक जीवन मे कुछ बदलाव के बारे मे भी सोचेंगे। विवाह योग्य हैं तो तैयार हो जाये जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप कोई नया रिश्ता चाहते हैं तो यह समय आपके लिए चमत्कारों भरा है क्योंकि आपके सितारों के अनुसार जल्द ही आपके विवाह की संभावना है। अपने जो भी भविष्य के सपने देखें हैं, वह ज़रूर सच होंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांस और धन आज आपके लिए चिंता का विषय होंगे। आप अपने जीवनसाथी के करीब महसूस करेंगे और उसे अपनी भावनाओं के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आ जायेंगे और एक साथ समय व्यतीत करेंगे। अपने पति/पत्नी को आज नजरअंदाज न करें अन्यथा एक अनचाहे विवाद से सामना हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें