फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 12 Mar 2022 06:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। याद रखें रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज सोच समझ कर ही कुछ बोलें क्योंकि आपकी बातें दूसरों को ठेस पहुंचा सकती है। आप अपने भाई-बहन, बच्चों और प्रियजनों के प्रति स्वयं को बेहद भावुक महसूस करेंगे। आपके मन में अपने साजन के लिए भी एकदम बहुत सा प्यार उमड़ेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। कुछ अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है या उसे मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर विचार करेंगे। अगर आप अकेले है तो इस इंतज़ार को ख़त्म करें क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें। यह समय अपने प्रियजन के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं। कोई यात्रा की योजना बनाएं ताकि मनोरंजन के साथ साथ अच्छी कंपनी भी मिल सके।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। ख़यालो में भी अपने और अपने जानेमन के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप किसी खास व्यक्ति के करिश्मा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते है। अपने दिल की बातों को शेयर करें और इसके बाद परिणाम देखें।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्यार आपसे पूरी तरह से प्रभावित है। उन्हें लुभाने के लिए आपका चार्म ही बहुत है तो चाहत के इन लम्हों का आनंद लें। हो सके तो एक लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे सपने से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपनी आभा और कौशल से आज आप अपने दोस्तों के लिए लकी रहेंगे और उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज अपने पूरे जोश में हैं जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शरारत जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। आप लकी है इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने चारों ओर प्यार की रोमांटिक धुन को बजते हुए महसूस करेंगे और साथी के साथ आज अंतरंग क्षणों का भी आनंद लेंगे। आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें