फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 13 Jun 2022 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। उसकी कोई बात आपको बुरी लग सकती है। काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शान दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। प्रिय को किसी और के साथ दोस्ती बढ़ाता देखकर, मन अशांत रहेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रियतम संग आनंद के पल बिताएंगे। शादी-शुदा लोगों के बीच बेवजह वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिजन आपसे कई चीजों की मांग कर सकते हैं। आज आपके प्रेम की डगर एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आपको पाटर्नर का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आर्थिक तौर पर उन्नति  के कारण आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। सतर्क रहें नहीं तो आज प्रियतम रूठ सकता है। प्रिय को मनाने के लिए गिफ्ट या कोई फूल दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ कम वक्त बितायेंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा प्यार बढ़ेगा।  विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम सम्बन्धों के लिये अच्छा नहीं है। लव पार्टनर धोखा दे सकता है या सगाई टूट सकती है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आफिस के कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस कारण दूरियां बढ़ेंगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे।  फेसबुक पर मैसेज भेजकर अपनी बात बता दीजियेगा।  शाम को पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं, नाराजगी दूर हो जायेगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपसी समझ और व्यवहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा। थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। लव पार्टनर अपने कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपको कम समय देंगे। उनकी जिम्मेदारियों को समझें। शाम के समय अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज छुट्टी के दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन विशेष रहेगा। पुराने सम्बन्धों की नई शुरुआत के लिये विवाह का योग भी बन रहा है। अगर सगाई करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ साबित होगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आज अपने प्रेम का इजहार नहीं किया तो संम्भव है यह रिश्ता या दोस्ती हाथ से निकल जाए। अगर मिल नहीं पा रहे तो फोन पर मैसेज ही कर दें। पति-पत्नी के लिये दिन शानदार रहेगा। बच्चों एवं परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के घर खुशी की खबर आ सकती है। आने वाले समय में शहनाई बज सकती है। आपका व्यक्तित्व और सुशील स्वभाव सभी का मन मोह लेगें। आज बच्चों की तरफ से पैरेन्ट्स को खुशी मिलेगी। कंपटीशन आदि में बच्चे अच्छा रिजल्ट लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें