फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 August: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा मनचाहा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Fri, 12 Aug 2022 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होने से आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी। यदि आप किसी अचल संपत्ति का प्लान बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान रख कर कार्य करना होगा। परिवार के सदस्य आपका हर मामले में पूरा सहयोग देंगे। विवाहित जातकों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मजबूती भरा रहेगा। आप अपनी कुछ पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का विचार कर सकते हैं। युवाओं के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने से अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप कुछ समय भगवान की भक्ति व धार्मिक कार्यक्रमों में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह आज फिर से कष्टो मे वृद्धि कर सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। फाइनेंस से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन बाद में उन्हें मन मुताबिक लाभ कमाने को मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता दूसरों को आकर्षित करेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जो बेहतर रहेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी और परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे, लेकिन आपको समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यों को समय से पूरा करना होगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता पिता की सेवा में भी आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। विदेश में रह रहे परिजनों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प होगी, लेकिन उसमें भी आपको उनसे किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पिताजी द्वारा आपको जो जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, उन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे। आप संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपको टारगेट बनाकर किसी कार्य को करवा सकते हैं, जिसमें आप अधिकारियों के बुरे बन सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ सुनहरे पल आएंगे, जिनको अपनाकर आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम विवाह करने वाले लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करना होगा, तभी आप लोगों के मन में चल रही योजनाओं को जान पाएंगे। आप अपनी बुद्धि व कौशल से कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी शादी विवाह या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन उनके समय से पूरा होने से आप खुश रहेंगे। यदि ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उसे उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा आज पूरी होगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। चारो ओर से एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको कीमती वस्तुएं खरीदने से पहले अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रुपए पैसे को लेकर आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, लेकिन व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए तरीके सोच सकते हैं। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने के संकेत बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आप यदि किसी आर्थिक समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह आपके किसी मित्र के द्वारा समाप्त होगी। आपके व्यक्तित्व में एक नया निखार देखने को मिलेगा। वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिसके बाद परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन धन के लेन-देन में आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी व्यवसायिक योजनाओं को भी बल मिलेगा और आपके कुछ पुराने निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आप कार्य क्षेत्र में अपने विचारों से किसी लड़ाई झगड़े के बाद माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उन्हें आपको अभी और झेलना होगा। जो युवा अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे किसी समस्या को लेकर बातचीत करने आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं का समाधान तो मिलेगा, लेकिन मन में कुछ उलझाने उथल-पुथल करती रहेंगी। आप जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत काम में फंस सकते हैं। आपकी वाणी आपके लिए वरदान साबित होगी, इसीलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में मन कम लगेगा। आपको किसी व्यक्ति पर किए गए अंधविश्वास का नुकसान उठाना पड़ सकता है वह आपको धोखा देने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें