फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 09 September 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 09 Sep 2022 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके गृहस्थ जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संयम से काम लें। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे से काफी निकट रहेंगे। जिंदगी में आए परिवर्तन आपके रोमांटिस रिश्ते को नया आकार दे सकते हैं। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय बीतेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेमी जीवन और गृहस्थ जीवन जीने वाले जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको सफलता के साथ नई पहचान भी मिलेगी। आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। 

 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज अपने प्रिय की कुछ समस्याओं का समाधान करते नजर आएंगे। आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए दिन अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और वहीं प्रेमी युगल भी अपने भविष्य के लेकर एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। इस समय आपके सितारे अच्छे चल रहे हैं ऐसे में आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा। 
 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के रोमांस की गाड़ी रफ्तार पकड़ने वाली है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। 

 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।  आज आप खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानेंगे, क्योंकि आपको जिसका इंतजार था वो आपके साथ होगा।
 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के जातक अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लें ताकि आपका आने वाला समय रोशन हो। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने ज़रूरी कामों या फोन कॉल आदि में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवनसाथी की कलात्मकता को देखकर आपको काफी खुशी होगी।
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता रहेगी। आज का दिन केवल आपका है, जिसका आप अपनी शर्तों पर आनंद ले सकते हैं। 
 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आप अपने प्रेम सबंधों को संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। इसमें रोमांटिक तरीका और आपकी क्रिएटिविटी काम आएगी। यकीन मानिए आपका यह प्रयास सफल रहेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी युगलों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है, थोड़ा वाणी पर नियंत्रण की जरूरत है। आपकी सेहत अनुकूल रहेगी और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका पार्टनर आपसे रूठ सकता है, उसे मनाने के लिए कोई सप्राइज़ प्लान करें। यदि विवाह योग्य हैं तो शादी के रिश्ते की बात चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें