फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 09 May 2022 12:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी स्मार्टनेस के कारण आप सबके चेहेते रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के नाम धन का निवेश न करें। पति-पत्नी भी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज के दिन बने रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव मैरिज करने के इच्छुक युवक-युवतियों को परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के बीच माता-पिता की वजह से अनबन हो सकती है।आज के दिन पार्टनर को समय दें और बातचीत जारी रखें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप अपने प्रेमी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात कर सकते हैं। आज छोटी सी बात आपको बहुत परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):प्रेम के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। आपका पार्टनर आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव रिलेशन भले ही पुराने हो, लेकिन अपनी पसंद-नापसंद और भावनाओं को पार्टनर पर न थोपें। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के क्षण बिताएंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आज के दिन खर्चे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):छोटी-मोटी बातों से लव पार्टनर नाराज हो सकता है। अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ख़्याल रखेंगे। अपने साथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है। जो लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेमी के साथ कहीं आउटिंग पर जा सकते हैं। अपने से बड़े किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। विवाह योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से दूरियां बन सकती हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप खूबसूरत दिन बिताएंगे। यदि ब्रेक अप हुआ है तो आज पुनः रिश्ता जुड़ सकता है। आज आपको पार्टनर से खुशी मिलेगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। सिंगल हैं तो आपको कोई नया साथी मिल सकता है। आज का दिन रोमांटिक और शाम रंगीन रह सकती है। लव पार्टनर के साथ वैलेंटाइन का प्लान बना सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आज बनाए गए रिश्ते लंबे चलेंगे। प्रेम विवाह के लिए पार्टनर प्रपोज कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपनी भावनाओं को किसी पर थोपने से बचें। आज लव पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। पार्टनर से बहस भी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें