फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 9 May 2022 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, धनु राशि वालों को कानूनी फायदा

Mon, 09 May 2022 12:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा,लेकिन आपको इसमें ध्यान देना होगा कि कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। परिवार में भविष्य में किसी लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। भाइयों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो आपको उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आप अपने ऊपर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। आप अपने लिए नए कपड़े,मोबाइल,लैपटॉप या फिर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। पिताजी से आपका  कोई वाद विवाद हो सकता है। संतान द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मकान,दुकान आदि से संबंधित मामला कोर्ट मे चल रहा है,तो वह फाइनल हो सकता है और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार में भी तालमेल बिठाए रखने में कामयाब रहेंगे। परिवार मे आपको किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति में भी दोनों की सुनकर किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,लेकिन आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो उसमें आपको अपने पार्टनर से पूछकर किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के बेहतर रहेगा। नौकरी मे उन्हें कोई पदभार सौंपा जा सकता है। आपको संतान की सुध बुध लेनी होगी,क्योंकि वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपकी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आपको अत्यधिक तला भुना खाने से पेट दर्द,गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि आपके परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन यदि कोई घर गृहस्थी की समस्या चल रही थी,तो वह सुलझेगी। व्यापार में आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। यदि ऐसा हो तो आपको उससे पहले अपनी कुछ पुरानी देनदारियों को उतारना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपसे वापस मांगने आ सकते हैं। आपके मित्र आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना बताएं,तो आपको उसमें निवेश सोच विचार कर करना होगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शिक्षा पर प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता आपको मान सम्मान दिलवाएगी,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें भी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी यश व कीर्ति में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सायंकाल के समय आपकी अपने परिजनों से मुलाकात होगी व आप उनके साथ सैर सपाटे की योजना भी बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लाभ मिलेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपकी छोटी मोटी झड़प हो सकती है। यदि वह नाराज हो,तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको रूपए पैसे का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य कोर्ट कचहरी में चल रहा है,तो उसमें आपको  और चक्कर काटने होंगे,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय क्षेत्र में आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,लेकिन आपको  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है,लेकिन आपको व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचना होगा नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि आप किसी नई योजना में धन लगाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। माताजी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को अक्समात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसके कारण आपके खर्चे भी अधिक होंगे,लेकिन यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो आपको उसमें जरूरी कागजातों को सावधानी पूर्वक पढ़ना होगा,तभी किसी निर्णय पर पहुंचना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई मित्र किसी निवेश की योजना को समझाएं,तो आपको उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। यदि आप कहीं घूमने जाएंगे या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,तो वहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके कुछ कार्य के पूरा होने से आपका दिमाग भी रिलैक्स रहेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं,तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा करके हाथ बढ़ाएं,तो बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें